

डीडवाना-कुचामन, जिले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, विकासात्मक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के “तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय स्थित पुरानी पंचायत समिति परिसर में जारी रही। विकास और जनकल्याण के 12 वर्षों का प्रदर्शन”12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी 12 जून से 14 जून 2026 तक आमजन के लिए उपलब्ध रहेगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विगत वर्षों में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, ढांचागत विकास और जनहितैषी निर्णयों को आकर्षक चित्रों और सूचनात्मक पैनलों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। शनिवार को जिले के नागरिकों व आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
आमजन के लिए सूचना का सशक्त माध्यमइस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा व जांच योजना सहित कृषि, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए नवाचारों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी रविवार को शाम 5 बजे तक आयोजित की जायेगी।







