Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोरख गंगा घाट सरोवर को लेकर विवाद, धार्मिक गरिमा बनाए रखने की मांग तेज

16 Jun 2026, 02:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Breaking news animation sequence

गोरख गंगा घाट सरोवर को लेकर विवाद, धार्मिक गरिमा बनाए रखने की मांग तेज

श्री गुग्घा माड़ी सुधार सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन ने बिना अनुमति चल रही टिकट आधारित गतिविधियों पर लगाई रोक

सहारनपुर। मानकमऊ क्षेत्र स्थित गोरख गंगा घाट सरोवर को लेकर धार्मिक गरिमा और व्यवस्थाओं को बनाए रखने की मांग उठी है। इस संबंध में श्री गुग्घा माड़ी सुधार सभा (रजि.) द्वारा जिलाधिकारी सहारनपुर को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखी गई हैं।

सभा पदाधिकारियों का कहना है कि सरोवर का धार्मिक महत्व है और यहां लंबे समय से श्रद्धालु पूजा-अर्चना एवं धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि सरोवर की पवित्रता और धार्मिक वातावरण को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सभा की ओर से आरोप लगाया गया कि सरोवर परिसर में कैफे और अन्य गतिविधियों के कारण भीड़ बढ़ रही है, जिससे धार्मिक गतिविधियों में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ज्ञापन में सुबह-शाम होने वाली आरती एवं पूजा व्यवस्था के दौरान प्रशासनिक सहयोग की मांग भी की गई है।

इसके अलावा सभा ने गोरख गंगा घाट सरोवर के नाम परिवर्तन को लेकर भी आपत्ति जताई और पूर्व नाम को बहाल करने की मांग करते हुए कथित बदलाव में शामिल लोगों की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

वहीं मामले में प्रशासन की ओर से बताया गया कि संबंधित फर्म द्वारा सरोवर परिसर में टिकट आधारित गतिविधियां शुरू की गई थीं, लेकिन इनके संचालन के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। प्रशासनिक अनुमति प्राप्त होने तक उक्त गतिविधियों को रोक दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार महाड़ी जनमानस के लिए पूर्व की तरह खुली है। वहीं थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है और आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी।

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर

🎤 निर्भीक पत्रकारिता | निष्पक्ष खबर | जनता की आवाज़
📞 संपर्क सूत्र: 8217554083

🌍 देश-प्रदेश से लेकर सहारनपुर तक की हर बड़ी और सच्ची खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

👍 हमारे Facebook Page को Follow करें
🔁 खबरों को Share करें और जुड़े रहें ताज़ा अपडेट के साथ

📰 आपकी आवाज़, आपका चैनल — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
🔥 सच्ची खबर, सबसे पहले — सिर्फ आपके अपने न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

JTET परीक्षा 11 अक्टूबर को, दिसंबर में आएगा रिजल्ट; JAC ने शिक्षा विभाग को सौंपी पूरी टाइमलाइन
Ranchi05 Sep

JTET परीक्षा 11 अक्टूबर को, दिसंबर में आएगा रिजल्ट; JAC ने शिक्षा विभाग को सौंपी पूरी टाइमलाइन

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l झारखंड में 9 साल बाद जेटेट…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड कैडर के 26 आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर निभा रहे अहम जिम्मेदारी, झारखंड कैडर के कई आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वर्षों से राज्य से कई अधिकारी वर्षों से राज्य से बाहर
साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार
Kaimur (Bhabua)05 Sep

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार भभुआ/कैमूर, 05 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
6 महीने की उम्र में हादसे ने छीन लिया पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; एक टांग पर 400 मीटर दूर स्कूल जाती है बलिया की 7 साल की रागिनी
Ballia05 Sep

6 महीने की उम्र में हादसे ने छीन लिया पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; एक टांग पर 400 मीटर दूर स्कूल जाती है बलिया की 7 साल की रागिनी

दूसरे बच्चों को स्कूल जाते देख पढ़ने की जिद करती थी मासूम रागिनी; आर्थिक तंगी के बीच परिवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!