A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनजयपुरताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

ग्रामीण सेवा शिविरसफलता की कहानी-1 , ग्रामपंचायत- मंगलपुरा( लाडनूं) 

30 वर्षों से लंबित भूमि बंटवारा, ग्रामीण सेवा शिविर में एक ही दिन हुआ पूर्ण, खातेदारों ने जताया राज्य सरकार का आभार

IMG 20260616 WA0033

 

डीडवाना-कुचामन, जिले में  राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के निस्तारण का केंद्र बन रहे हैं।   इसी क्रम में जिले के लाडनूं उपखंड की ग्राम पंचायत मंगलपुरा में आयोजित शिविर में ग्राम मंगलपुरा के खाता संख्या 138 खसरा न. 1736 रकबा 0.8013 व खसरा न. 1739 रकबा 1.1250, कुल रकबा 1.9263 हेक्टेर 12 बीघा) में कुल 10 खातेदार मौजूद थे। खाता विभाजन का मामला लगभग 30 वर्षों से लंबित था, संबंधित सहखातेदारों को भूमि के बंटवारे में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में सभी खातेदारों ने उपस्थित होकर भूमि विभाजन का आवेदन शिविर प्रभारी को प्रस्तुत किया गया, जिस पर शिविर में उपस्थित उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ, नायब तहसीलदार लाडनू प्रहलाद पारीक द्वारा लंबित खाता विभाजन की समीक्षा की गई और दस्तावेजो का परीक्षण कर पटवारी हलका मंगलपुरा पूजा खिलेरी को खाता विभाजन प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश प्रदान किया गया । पटवारी हल्का द्वारा तैयार प्रस्ताव के आधार पर सभी पक्षों की सुनवाई की गई, तत्पश्चात नियमानुसार मौके पर ही भूमि का विभाजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

इस कार्य से सम्बन्धित परिवारों को उनकी भूमि का स्पष्ट अभिलेख अधिकार प्राप्त हुआ, खातेदारी भूमि को लेकर विवाद की संभावना हमेशा के लिए समाप्त हो गई। सम्बन्धित खातेदारों द्वारा राजस्व विभाग व प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई और समाधान मिलने पर जिला प्रशासन सहित राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!