सिंगरौली: 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जारी जिले में 2.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जारी जिले में 2.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक।
सिंगरौली: पोलियो उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2 लाख 12 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के प्रथम दिन 28 जून को जिले भर में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर ऐसे बच्चों को दवा देंगी जो पहले दिन किसी कारणवश छूट गए हों।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण कराने वाले बच्चों को भी अभियान के दौरान पोलियो की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी, जिससे उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूर्ण सुरक्षा मिल सके।
मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में एक साथ चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना तथा बच्चों को आजीवन सुरक्षित रखना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा…
पूरी खबर पढ़ें →
धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना की…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमनासा। दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने पर समाज में हर्ष एवं…
पूरी खबर पढ़ें →