सिंगरौली: 2026 के अंतर्गत एनसीएल मुख्यालय में आयोजित हुई स्वच्छता पखवाड़ा जागरूकता रैली।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: 2026 के अंतर्गत एनसीएल मुख्यालय में आयोजित हुई स्वच्छता पखवाड़ा जागरूकता रैली।
सिंगरौली: एनसीएल मुख्यालय में गुरुवार को ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत सिंगरौली स्थित केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर एनसीएल मुख्यालय स्थित पंजरेह भवन तक पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ, रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”, “स्वच्छता भी ज़रूरी है, पढ़ाई भी ज़रूरी है” तथा “गंदगी भगाओ, देश बचाओ” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। पंजरेह भवन में रैली का स्वागत श्री राजेश त्रिवेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण), श्री समीर बरला, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/भर्ती एवं औद्योगिक संबंध), श्री आर. के. राठौर, प्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) तथा कल्याण विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री राजेश त्रिवेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) ने विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली को समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ की संकल्पना को साकार करने के लिए स्वच्छता को अपने दैनिक व्यवहार एवं जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में स्वच्छता तथा जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा…
पूरी खबर पढ़ें →
धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना की…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमनासा। दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने पर समाज में हर्ष एवं…
पूरी खबर पढ़ें →