सिंगरौली: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी। मध्य रात्रि को 10 वाहनों पर की गई कार्यवाही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी। मध्य रात्रि को 10 वाहनों पर की गई कार्यवाही।
सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28-29. की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया गया जहां शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई साथ ही कार्यवाही की गई।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जिले में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात्रि शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
रात्रिकालीन विशेष अभियान के दौरान 10 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
सभी चालकों का मेडिकल/ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण कराते हुए उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
सभी दोषी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण संबंधित परिवहन विभाग को भेजे जाएंगे।
यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शराब के नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डालता है तथा सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता हैं।
शराब का सेवन करने के बाद किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं तथा अपने परिवार एवं समाज की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है।
यातायात पुलिस की अपील: “यदि आपने शराब का सेवन किया है तो स्वयं वाहन न चलाएं। टैक्सी, कैब, सार्वजनिक परिवहन अथवा किसी जिम्मेदार व्यक्ति की सहायता लें। आपका एक सही निर्णय अनेक लोगों का जीवन बचा सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना की…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमनासा। दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने पर समाज में हर्ष एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमनासा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति मनासा द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →