

🏏 BIG NEWS: सहारनपुर के बेटे ने अमेरिका में बढ़ाया देश का मान, मेजर लीग क्रिकेट 2026 में निभाई अहम भूमिका
कैलाशपुर के साद अली ख़ान को अमेरिका में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड समारोह का बने हिस्सा; सहारनपुर में खुशी की लहर
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के कैलाशपुर से ताल्लुक रखने वाले साद अली ख़ान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले और देश का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के दौरान उन्हें एक प्रतिष्ठित जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला, जिसे लेकर पूरे सहारनपुर में खुशी और गर्व का माहौल है।
4 जुलाई 2026 को अमेरिका के पोमोना (कैलिफोर्निया) में खेले गए वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के रोमांचक मुकाबले के बाद साद अली ख़ान ने “प्लेयर ऑफ द मैच” सम्मान प्रदान करने का गौरव प्राप्त किया। यह सम्मान वॉशिंगटन फ्रीडम के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड को दिया गया, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और अपनी टीम को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई।
इस महत्वपूर्ण जीत के साथ वॉशिंगटन फ्रीडम टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। मैच के बाद आयोजित सम्मान समारोह में साद अली ख़ान की उपस्थिति भारतीय मूल के लोगों के लिए भी गर्व का विषय बनी।
साद अली ख़ान वर्तमान में लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों की आयोजन टीम में “हेड ऑफ रिजल्ट्स टेक्नोलॉजी सर्विसेज” के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं। खेल प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी साद अली ख़ान का महत्वपूर्ण योगदान है। वे सहारनपुर के क्राइस्ट पब्लिक स्कूल (CPS) के संस्थापक हैं और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
साद अली ख़ान, सहारनपुर के पूर्व सांसद मंसूर अली ख़ान के पुत्र हैं। सहारनपुर की धरती से निकलकर अमेरिका जैसे वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाना और विश्वस्तरीय खेल आयोजनों में अहम भूमिका निभाना जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और पूरे सहारनपुर में खुशी का माहौल है। लोग इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
सहारनपुर के युवाओं के लिए साद अली ख़ान की सफलता इस बात का संदेश है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए, तो दुनिया का कोई भी मंच दूर नहीं होता।
🏏 सहारनपुर को अपने इस होनहार बेटे पर गर्व है।
🇮🇳 भारत का नाम विश्व मंच पर रोशन करने के लिए साद अली ख़ान को हार्दिक शुभकामनाएं।
🌍 हलचल इंडिया न्यूज़ – सच के साथ, हर पल आपके साथ!
देश-प्रदेश से लेकर सहारनपुर तक की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर सबसे पहले पाने के लिए हलचल इंडिया न्यूज़ से जुड़े रहें।
👉 ब्रेकिंग न्यूज़ | खेल | शिक्षा | प्रशासन | राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रेरणादायक खबरें
👍 Page Like करें
📲 Follow करें
🔁 खबर को अधिक से अधिक Share करें
📰 आपकी आवाज़, आपका चैनल — हलचल इंडिया न्यूज़
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर
📞 संपर्क सूत्र: 8217554083
📢 खबर, विज्ञापन, प्रेस विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें।












