सिंगरौली: 13 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़ा अकेलवाडाड़, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: 13 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़ा अकेलवाडाड़, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
बरसात में स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना मुश्किल, जल्द निर्माण नहीं होने पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन की दी चेतावनी
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली : ग्राम काम अकेलवाडाड़ (पोस्ट तियरा) के ग्रामीणों ने गांव तक पक्की संपर्क सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं रिलायंस सड़क का निर्माण हुए करीब 13 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक गांव को इन सड़कों से जोड़ने वाली संपर्क सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में कच्चा मार्ग कीचड़ और जलभराव से भर जाता है, जिससे स्कूली बच्चों का विद्यालय पहुंचना कठिन हो जाता है। वहीं मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने और ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में भी गंभीर दिक्कतें होती हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में कराए गए सड़क सुधार कार्य को कुछ लोगों द्वारा जुताई कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे आवागमन और अधिक प्रभावित हो गया। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से गांव तक तथा रिलायंस सड़क से गांव को जोड़ने वाली पक्की संपर्क सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने, निर्माण कार्य की समय-सीमा सार्वजनिक करने तथा सड़क बनने तक वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी जनहित की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना की…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमनासा। दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने पर समाज में हर्ष एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमनासा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति मनासा द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →