

भ्रष्टाचार: SDA की आपत्तियों को दरकिनार कर मात्र एक माह में ही शासन के विशेष सचिव महेंद्र प्रसाद भारती ने रुतबा सील आदेश को किया निरस्त
महत्वपूर्ण तथ्य जिस सील आदेश को निरस्त किया वह स्टैंड ही नहीं करता
आवास विभाग के मुखिया सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर कुठाराघात
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को उन्हीं के अधीन आवास एवं शहरी नियोजन के विशेष सचिव महेंद्र प्रसाद भारती खुलकर पलीता लगा रहे हैं ऐसा ही एक मामला जानकारी में आया है जिसने भ्रष्टाचार की कलह खोल कर रख दी है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सहारनपुर के जोन 6 अंबाला रोड स्थित वैशाली पेट्रोल पंप से आगे मानचित्र के विपरीत बने रुतबा बैंकट हॉल को सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने दिनांक 11.3.2026 को सील नोटिस देकर 16. 3. 2026 को सील कर दिया था इसके बाद निर्माणकर्ता ईश्वर गांधी ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें बताया कि बैंकट हॉल में एक शादी का प्रोग्राम है इसके बाद प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने दो दिन के लिए मानवीय आधार पर सील खोल दी थी 2 दिन बीतने के बाद जैसी प्राधिकरण की टीम दोबारा सील करने गई तो बैंक्विट हॉल स्वामी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर विरोध किया जिसके बाद टीम बिना सील कार्रवाई के ही वापस गई इसके बाद दिनांक 28.03.2026 को एक विधिवत रुप से सील का आदेश रुतबा बैंक्विट हॉल स्वामी को दिया गया जिसके बाद दिनांक 06.04.2026 को सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया गया था रुतबा बैंक्विट हॉल स्वामी ईश्वर गांधी ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन में सील आदेश 28.03.2026 के विपरीत पूर्व सील आदेश 11. 03.2026 के विरुद्ध अपील की और मिलीभगत भ्रष्टाचार करके मात्रा में ही सील आदेश निरस्त करवा दिया। जबकि दिनांक 11.03.2026 के बाद दिनांक 28.03.2026 को दोबारा सील का आदेश जारी हुआ था जो विधिवत स्टैंड करता है तथा दिनांक 11.03.2026 का सील आदेश स्टैंड नहीं करता क्योंकि उस पर क्रियान्वयन के बाद सील खोल दी गई थी। यही नहीं प्राधिकरण स्थल से सील मुक्ति के कोई आदेश जारी हुए बिना ही रुतबा बैंक्विट हॉल स्वामी द्वारा रुतबा बैंक्विट हॉल का संचालन किया जा रहा है तथा अग्निशमन विभाग से जो तीसरा निर्देश दिए गए थे उसका भी आज तक पालन नहीं किया गया जब अग्निशमन की एनओसी की शर्तों का पालन नहीं किया गया है तो रुतबा बैंक्विट हॉल का संचालन कैसे किया जा रहा है जो एक बड़ा सवाल है 👉 ब्रेकिंग न्यूज़ | अपराध | जनहित | पुलिस | प्रशासन | राजनीति | विशेष रिपोर्ट | खोजी पत्रकारिता
📰 हलचल इंडिया न्यूज़ — सच के साथ, हर पल आपके साथ।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और देशभर की ब्रेकिंग न्यूज़, अपराध, पुलिस कार्रवाई, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित के मुद्दों, राजनीतिक घटनाक्रमों और विशेष खोजी रिपोर्टों की सटीक, तथ्यपरक और निष्पक्ष जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हलचल इंडिया न्यूज़ से जुड़े रहें।
👍 हमारा Facebook Page Like करें।
📲 हमें Follow करें।
🔔 नोटिफिकेशन ऑन करें।
🔁 इस खबर को अधिक से अधिक Share करें, ताकि सही और सत्यापित जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंच सके।
✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर
📞 संपर्क सूत्र: 8217554083
📢 यदि आपके पास जनहित, अपराध, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, प्रेस विज्ञप्ति, कार्यक्रम कवरेज, विज्ञापन या किसी महत्वपूर्ण घटना से जुड़ी सूचना है, तो प्रकाशन एवं प्रसारण के लिए हमसे संपर्क करें।
हलचल इंडिया न्यूज़ — निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता के लिए सदैव प्रतिबद्ध।















