Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उच्चतम न्यायालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकेंडरी एजुकेशन की थ्री लैंग्वेज पाॅलिसी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है

14 Jul 2026, 06:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 14 जुलाई 2026 ।।

—-:: उच्चतम न्यायालय नें आज मंगलवार 14 जुलाई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन- सीबीएसई ” की तीसरी भाषा नीति पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। सीबीएसई तीसरी भाषा की मौजूदा नीति को इसी शिक्षा सत्र 2026-27, लागू भी कल दिया है। मुख्य न्यायाधीश ऑफ इंडिया सूर्यकांत, न्यायाधीश जाॅय माल्य बागची और न्यायाधीश वी. मोहना जी की बेंच अब इस मामले में कल बुधवार को आगे की सुनवाई करेगा। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार याचिकाकर्ता ने अपनी अपील में कहा है कि नई नीति के अनुसार छात्रों को अब दो भारतीय भाषाएं पढ़नी होंगी। छात्रों को वे भाषाएं छोड़नी होंगी जिन्हें वे कक्षा पांचवीं से लगातार अध्ययन करते आ रहें हैं । इसके अतिरिक्त इसमें अंग्रेजी को गैर मूल भाषा माना गया है। साथ ही मूल भाषाओं के लिए शिक्षकों और पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता पर भी चिंता जताई है। मालूम हो कि सीबीएसई ने 15 मई 2026 को एकेडमिक सेशन 2026-27, से तीसरी भाषा नीति लागू किए जाने का एक सर्कुलर जारी किया था। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत देश के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में तीन भाषाएं पढ़ाई जायेंगी। इनमे तीन भाषाओं में दो भारतीय भाषाएं और एक अन्य भाषा शामिल होगी। इसमे पहली भाषा छात्र की मातृभाषा/ भारतीय भाषा/ क्षेत्रीय भाषा होगी। जहां संभव होगा वहां प्राथमिक शिक्षा में भी इसे शामिल किया जायेगा। दूसरी भाषा में- आमतौर पर हिंदी या राज्य की दूसरी भारतीय भाषा होगी। तीसरी भाषा में-: अंग्रेजी या कोई अन्य भारतीय/ विदेशी भाषा होगी। इसके अंतर्गत इस वर्ष कक्षा दसवीं में अध्ययन कर रहे छात्रों को तीसरी भाषा की परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। कक्षा सातवीं, आठवीं, नवमीं के वे छात्र जिन्होनें पहले से दो विदेशी भाषाएं चुन रखीं हैं वे अपनी वही भाषाएं जारी रख सकतें हैं , हलांकि उन छात्रों को इसके साथ एक भारतीय भाषा भी पढ़नी होगी। इन छात्रों को कक्षा दसवीं में पहुंचने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार वर्तमान कक्षा दसवीं मे सत्र 2026-27,के लिए कोई भी बदलाव नहीं किया है। छात्र पहले के जैसे ही केवल दो भाषाओं के साथ ही बोर्ड की परीक्षा दे सकतें हैं। कक्षा नवमीं के छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होगी जीनमे कि कम से कम दो भारतीय भाषाएं भी जरुरी रहेगी, हलांकि जब वे छात्र अगले वर्ष कक्षा दसवीं में पहुंचेंगे तब वे तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देंगे।, तीसरी भाषा का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही किया जा सकता है। वर्तमान कक्षा सातवीं, आठवीं के छात्रों के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। वर्तमान कक्षा छठवीं के छात्रों के लिए तीसरी भाषा नीति पूरी तरह से लागू होगी। इन छात्रों को कक्षा छठवीं से तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, और जब वे कक्षा दसवीं में पहुंचेंगे तब उन्हें बोर्ड की परीक्षा देनी होगी।.नई शिक्षा नीति 2020 को भारत सरकार ने 29 जुलाई 2020 को अपनी मंजूरी प्रदान की थी। नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने 2030 तक का अपना लक्ष्य रखा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गडचिरोली: जमानत पर छूटते ही रची लूट की साजिश, सराफा व्यापारी को मिर्च पाउडर फेंककर लूटने की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार
Gadchiroli02 Sep

गडचिरोली: जमानत पर छूटते ही रची लूट की साजिश, सराफा व्यापारी को मिर्च पाउडर फेंककर लूटने की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

गाय तस्करी के मामले में जमानत पर बाहर आते ही उसी दिन दोस्तों के साथ मिलकर सराफा व्यापारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
ओबीसी कॉलम नाही तर जनगणना नाही!” OBC महामोर्चा व जनगणना समितीचा केंद्र सरकारला थेट निर्वाणीचा इशारा
Yavatmal02 Sep

ओबीसी कॉलम नाही तर जनगणना नाही!” OBC महामोर्चा व जनगणना समितीचा केंद्र सरकारला थेट निर्वाणीचा इशारा

वणी : आगामी जनगणनेत ओबीसी (VJ, NT, SBC) समाजाची जातनिहाय अचूक नोंद व्हावी, यासाठी स्वतंत्र ओबीसी कॉलम तसेच…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित
Mahrajganj02 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित

पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!