A2Z सभी खबर सभी जिले की
धनबाद : कतरास में स्कूल के बाहर छात्र पर हमला, मारपीट के बाद बैग में डाला केरोसिन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*धनबाद :* धनबाद जिले के कतरास स्थित एक निजी स्कूल के बाहर मंगलवार को दिनदहाड़े इंटर के छात्र प्रियंशु राज (रामकनाली ओपी क्षेत्र निवासी) पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. घायल छात्र को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
सूचना मिलते ही कतरास व तोपचांची थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल छात्र से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली. छात्र प्रियंशु राज ने बताया कि तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल से आए थे. उनमें से एक स्कूल की वर्दी पहने हुए था. छात्र का आरोप है कि हमलावर उसे एक केमिस्ट्री शिक्षक का नाम लेकर जबरन झाड़ियों की ओर ले जाने लगे. विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और डंडे से सिर पर वार कर दिया. हमलावरों ने उसके बैग में केरोसिन डाल दिया.
छात्र की मां मंजू देवी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के बाद उनका बेटा नियमित रूप से स्कूल नहीं जा रहा था. मंगलवार को जब वह स्कूल गया, तो उसके साथ यह घटना हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे के मोबाइल पर पहले से धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल प्रबंधन से उनकी कोई शिकायत नहीं है क्योंकि हमला स्कूल परिसर के बाहर हुआ.
कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग निजी स्कूलों के छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई है. घायल छात्र का बयान दर्ज किया गया है. इस मामले में कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News
ਜਲੰਧਰ :02 ਸਤੰਬਰ,( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਭਾਰਤੀ ਇਨਕਲਾਬੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਰ.ਐਮ.ਪੀ.ਆਈ.) ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਦਿਹਾਤੀ ਮਜ਼ਦੂਰ…
पूरी खबर पढ़ें →