Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

फोटो स्टूडियो में लाखों के कैमरा उपकरण चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

15 Jul 2026, 06:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260715 WA0010

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 15 जुलाई। ज्वालापुर पुलिस ने फोटो स्टूडियो में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए कैमरे, लेंस, चार्जर, फ्लैश और अन्य फोटोग्राफी उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे की लत के कारण उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार, गूघाल रोड पाण्डेयवाला निवासी मनोज वर्मा की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा संख्या 498/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि चोर ने फोटो स्टूडियो का शीशे का लॉक तोड़कर कैमरे, लेंस और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था।
प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक मनीष भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर 14 जुलाई को रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना निवास सुभाष नगर, ज्वालापुर) बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 9 जुलाई को फोटो स्टूडियो में चोरी की थी और चोरी का सामान रानीपुर झाल के पास एक खंडहर में छिपा दिया था। वह सामान बेचने के लिए लेकर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी की निशानदेही पर एक कैनन कैमरा, दो कैनन लेंस, दो चार्जर लीड, बैटरी चार्जर व बैटरी, कैमरा फ्लैश तथा सूर्या कंपनी का छाता बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीष भंडारी, कांस्टेबल नरेंद्र राणा एवं कांस्टेबल रवि चौहान शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षामित्र रीना चौधरी की रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस

हाथरस सिकंदराराऊ । थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!