Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक संपन्न

15 Jul 2026, 07:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260715 WA0247

IMG 20260715 WA0248

नगर निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खरीदी जाएगी 40 एकड़ भूमि

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ठोस अपशिष्ट के निपटारे के लिए नगर निगम द्वारा कलियासोल अंचल में लगभग 40 एकड़ भूमि पर सेनेटरी लैंडफिल निर्माण की योजना है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया और अन्य बिंदुओं पर आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में ‘जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति’ की एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि यह परियोजना धनबाद नगर निगम क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन, दीर्घकालीन अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक सैनिटरी लैंडफिल के निर्माण की योजना है।

उपायुक्त इस समिति के अध्यक्ष हैं। वहीं नगर आयुक्त समिति के सदस्य सचिव हैं। जबकि अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, निबंधन कार्यालय गोविंदपुर के अवर निबंधक तथा अंचल अधिकारी कलियासोल समिति के सदस्य हैं।

उपायुक्त ने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कलियासोल अंचल में लगभग 40 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। जहां सेनेटरी लैंडफिल निर्माण की योजना है। इसका सर्किल रेट भी उपलब्ध करा दिया गया है। इस भूमि को खरीदने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक अधियाचना समर्पित की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि इस भूमि का चयन करने से पहले बीसीसीएल ने 30 वर्षों तक अथवा खनन कार्य की आवश्यकता तक ही 38 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की शर्त रखी थी। जो इस परियोजना के लिए उपयुक्त नहीं थी। वहीं एफसीआई लिमिटेड से 90 एकड़ भूमि का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। लेकिन एफसीआई लिमिटेड ने अत्यधिक राशि की मांग की। जिसके कारण भूमि का क्रय संभव नहीं हुआ। तत्पश्चात बलियापुर अंचल के रघुनाथपुर में 19.34 एकड़ भूमि निःशुल्क हस्तांतरित की गई। परंतु कुछ अपरिहार्य कारणों से परियोजना का संचालन नहीं हो सका। तत्पश्चात बलियापुर अंचल के आमझर में 17.81 एकड़ भूमि नगर निगम को निशुल्क हस्तांतरित की गई। जहां वर्तमान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, नगर आयुक्त श्री आशिष गंगवार, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, गोविंदपुर के अवर निबंधक श्री मनोजीत प्रसाद, कलियासोल के अंचल अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा, नगर निगम के श्री रूपेश कुमार मिश्रा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!