A2Z सभी खबर सभी जिले की
बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान और मुफ्त इलाज के लिए विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


17 जुलाई को एम्स देवघर, 18 को न्यायिक भवन बोकारो व 19 जुलाई को डीईआइसी भवन पश्चिमी सिंहभूम में शिविरों का किया जाएगा आयोजन
*उपायुक्त ने की अभिभावकों से इस निःशुल्क सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील*
*धनबाद से चिह्नित 20 बच्चे इलाज के लिए जाएंगे बोकारो*
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड एवं अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान, विशेषज्ञ परामर्श एवं निशुल्क उपचार या सर्जरी के लिए विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन देवघर, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम में किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि 17 जुलाई को एम्स देवघर, 18 जुलाई को न्यायिक भवन, बोकारो, 19 जुलाई को डीईआइसी भवन, पश्चिमी सिंहभूम में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि धनबाद से चिह्नित 20 बच्चे 18 जुलाई को बोकारो के न्यायिक भवन में आयोजित शिविर में जाएंगे। इन्हें शिविर में ले जाने की सभी व्यवस्था जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है।
वहीं शिविर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने बताया कि शिविर में आने वाले बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया जाएगा। जाँच के बाद आवश्यकतानुसार बच्चों का मुफ्त उपचार एवं सर्जरी सुनिश्चित की जाएगी। जन्मजात हृदय रोग से संभावित अथवा पूर्व में चिन्हित (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत) सभी बच्चे इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
उपायुक्त ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनके बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण हैं या वे पूर्व से चिन्हित हैं, तो वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुँचकर इस निःशुल्क सुनहरे अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News
ਜਲੰਧਰ :02 ਸਤੰਬਰ,( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਭਾਰਤੀ ਇਨਕਲਾਬੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਰ.ਐਮ.ਪੀ.ਆਈ.) ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਦਿਹਾਤੀ ਮਜ਼ਦੂਰ…
पूरी खबर पढ़ें →