Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से अवैध खनन, अवैध कोयला संग्रहण, अवैध परिवहन एवं कोयला चोरी के विरुद्ध विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया

16 Jul 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260716 WA0295

धनबाद, 16 जुलाई। भारत सरकार की “Zero Coal Leakage Tolerance Policy” के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से अवैध खनन, अवैध कोयला संग्रहण, अवैध परिवहन एवं कोयला चोरी के विरुद्ध विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सफल छापेमारी, अवैध कोयले की बरामदगी तथा प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। सभी कार्रवाई शांतिपूर्ण, विधिसम्मत एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न हुई।

क्षेत्रवार प्रमुख कार्रवाई

एरिया-01 (बरोरा): एमएमडीआर अधिनियम के तहत 10.39 टन अवैध कोयला जब्त।

एरिया-04 (कतरास): एमएमडीआर अधिनियम के तहत 01 ट्रॉली एवं लोहे का तार जब्त किया गया।

एरिया-05 (सिजुआ): एमएमडीआर अधिनियम के तहत 32.02 टन अवैध कोयला जब्त कर लोयाबाद क्षेत्र में सफल छापेमारी की गई।

बीके-॥: लगभग 11.50 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। एमएमडीआर अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

विशेष

अभियान के दौरान कुल 53.91 टन से अधिक अवैध कोयला तथा 01 ट्रॉली एवं लोहे का तार बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु सीआईएसएफ द्वारा नियमित गश्त, ड्रोन सर्विलांस, QRT तथा समन्वित प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही, प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के साथ सतत समन्वय बनाए रखा जा रहा है।

सीआईएसएफ ने पुनः स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा कोयला चोरी, अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर, सख्ती एवं विधिसम्मत तरीके से जारी रहेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!