
धनबाद। 16 जुलाई 2026 सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद द्वारा अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन सर्विलांस, संयुक्त अभियान एवं सतत निगरानी अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान चिन्हित हॉटस्पॉट्स एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी की गई तथा आवश्यकतानुसार बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
बीके-02 (बाघमारा): बल सदस्यों को ऑपरेशनल सतर्कता, बॉडी कैमरा एवं डैश कैमरा के प्रभावी उपयोग, सुरक्षा, अनुशासन तथा व्यावसायिक दक्षता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
एरिया-03 (गोविंदपुर): बागड़ीगी जोर की संयुक्त भराई कर पानी के प्रवेश को रोका गया। ड्रोन सर्विलांस के दौरान पूर्व के अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण किया गया, जहां कोई सक्रिय अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। वहीं, AKC चेक पोस्ट पर ग्रामीणों के विरोध के कारण कोयला परिवहन अस्थायी रूप से बाधित रहा।
एरिया-04 (कतरास): ड्रोन सर्विलांस के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध मुहाने एवं अवैध रूप से संग्रहित कोयले की पहचान की गई तथा हॉटस्पॉट एवं संभावित एस्केप रूट का निरीक्षण किया गया।
एरिया-06 (धनसार): ड्रोन सर्विलांस के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। काली बस्ती के समीप बोरी में संग्रहित कोयला तथा कोयले से पोड़ा तैयार किए जाने की गतिविधि देखी गई।
एमएनडीः बल की त्वरित प्रतिक्रिया एवं ऑपरेशनल तैयारी का आकलन करने हेतु मोबिलाइजेशन ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।
विशेष
ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी जारी है। चिन्हित अवैध उत्खनन स्थलों की भराई तथा अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।
सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल के समन्वित प्रयासों से सभी अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुए। राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा एवं कोयला चोरी, अवैध खनन तथा अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।
















