Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवोदय विद्यालय की सुरक्षा पर लगा बड़ा धब्बा, छात्र को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल; होगी कार्रवाई या सोती रहेगी धनबाद पुलिस?

17 Jul 2026, 11:42 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260717 WA0151

कतरास/धनबाद: धनबाद जिले से एक बेहद ही संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। निरसा के बेनागड़िया स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ उसके ही सहपाठियों (क्लासमेट्स) ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। सुमित कुमार दास (16 वर्ष) नामक एक छात्र को न केवल उसके सहपाठियों ने बेल्ट से बेरहमी से पीटा बल्कि अपशब्दों का निर्वस्त्र कर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पैसे के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र सुमित कुमार दास गोविंदपुर के नगरक्यारी गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार की रात हॉस्टल में अपने कमरे में था। इसी दौरान मोबाइल में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर सुमित का उसके दोस्तों से विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह बहस इतनी बढ़ गई कि आधी रात को सुमित के ही सहपाठियों ने हैवानियत का रूप अख्तियार कर लिया। मंगलवार देर रात करीब दो बजे रात के अंधेरे में इन छात्रों ने सुमित के हाथ रस्सी से बांध दिए। बाद में निर्वस्त्र कर बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी जिसका निशान पीठ पर स्पष्ट दिख रहा है। हालांकि मामला पैसे कि लेन देन को लेकर है या कुछ और मामला है यह तो पुलिस कि जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा।

निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, जबरन पिलाया पेय पदार्थ

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी छात्रों ने सुमित को पूरी तरह निर्वस्त्र कर रखा था। वे उसे गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे और बेल्ट से बेदर्दी से पीट रहे थे. इतना ही नहीं, पीड़ित छात्र को पानी की बोतल से जबरन कोई पेय पदार्थ भी पिलाया जा रहा था। पिटाई के दौरान आरोपियों ने सुमित का मोबाइल से वीडियो भी बनाया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।

डर से दो दिन तक छुपाए रखा राज, हालत बिगड़ने पर खुला मामला

धमकी और खौफ के कारण पीड़ित सुमित कुमार दास ने दो दिनों तक इस खौफनाक वारदात के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। वह दर्द बर्दाश्त करता रहा और स्कूल की नर्स से चुपचाप दवाइयां लेकर खाता रहा. इस बीच, उसने अपने परिजनों को फोन भी किया, लेकिन डर के मारे उनसे यही कहा कि वह ठीक है और अच्छे से पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार को जब सुमित की तबीयत बेहद बिगड़ गई और दर्द असहनीय हो गया, तब उसने रोते हुए अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई। खबर मिलते ही सुमित के परिजन आनन-फानन में स्कूल पहुंचे। परिजनों के आने के बाद ही स्कूल प्रबंधन को इस पूरी घटना की भनक लगी।

अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर

स्कूल प्रबंधन और परिजनों द्वारा आनन-फानन में सुमित को इलाज के लिए पांडरा उप-स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, हालांकि, छात्र की पीठ और शरीर पर गहरे जख्मों व गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से स्कूल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है और पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

होगी जांच और कार्रवाई या ठंडे बस्ते में चला जाएगा मामला?

यह घटना नवोदय विद्यालय प्रबंधन की घोर लापरवाही को उजागर करती है कि कैसे दो दिनों तक हॉस्टल के अंदर इतनी बड़ी वारदात को छिपाया गया। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी घटना के बाद धनबाद के काबिल पुलिस अधिकारी आरोपी छात्रों के साथ साथ स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी या फिर मामला ठंडा बस्ता में चला जाएगा और ऐसी घटनाएं होती रहेगी। सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या अब नवोदय विद्यालय बेनागोडिया धनबाद के छात्र छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं? लोगों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल होना चाहिए और जो भी दोषी पाए जाते हैं उन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि दोबारा भविष्य में ऐसी घटना न घट सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!