A2Z सभी खबर सभी जिले की
स्टील गेट से एसएनएमएमसीएच तक सड़क हुआ अतिक्रमण मुक्त हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस, आम राहगीरों के लिए राह हुई आसान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आम जनता को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने आज एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत स्टील गेट से लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों ओर किए गए तमाम अवैध कब्जों, अस्थायी दुकानों और खटालों को हटा दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि यह मुख्य मार्ग एसएनएमएमसीएच जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस और आम राहगीरों के लिए बेहद संवेदनशील है। पिछले लंबे समय से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई जा रही दुकानों और खटालों के कारण यहाँ लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे एम्बुलेंस के आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न हो रही थी।
उन्होंने कहा कि यह अभियान जनहित और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया गया है। अस्पताल मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इस व्यस्ततम मार्ग पर सड़क पूरी तरह चौड़ी और साफ नजर आने लगी है। इससे वाहनों, विशेषकर आपातकालीन चिकित्सा वाहनों व एम्बुलेंस का आवागमन सुगम हो गया है।
जिला प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि किसी भी दुकानदार या खटाल संचालक द्वारा इस मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में भी आने वाले दिनों में इसी तरह का सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।
अभियान में धनबाद अंचल के अंचल अधिकारी श्री राम प्रवेश कुमार, अंचल निरीक्षक श्री रोशन कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News
ਜਲੰਧਰ :02 ਸਤੰਬਰ,( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਭਾਰਤੀ ਇਨਕਲਾਬੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਰ.ਐਮ.ਪੀ.ਆਈ.) ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਦਿਹਾਤੀ ਮਜ਼ਦੂਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…
पूरी खबर पढ़ें →