A2Z सभी खबर सभी जिले की
पहली बारिश में बह गई नई सड़क, निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तमाल, जेई पर कार्रवाई और ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



धनबाद नगर निगम के लोयाबाद वार्ड संख्या 08 एवं लोयाबाद नंबर 09 में हाल ही में बनी सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क की ऊपरी परत बह जाने से जगह-जगह केवल बालू ही बालू दिखाई दे रही है। रत्नेश कुमार का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण कुछ ही महीनों में सड़क जर्जर हो गई।
कि करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई निगरानी नहीं रखी गई। आरोप है कि वार्ड संख्या 08 में हुए अधिकांश निर्माण कार्यों में अनियमितताएं और भारी घोटाला हुआ है।
इसी बीच अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या 08 के जेई द्वारा निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता और बिना गुणवत्ता जांच के ही ठेकेदारों का बिल पास कर दिया जाता है। उन्होंने इस पूरे मामले में जेई और ठेकेदार की मिलीभगत बताया है और कहा है कि वार्ड वार्ड में हुए नए निर्माण कार्य में भारी घोटाला किया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, धनबाद के उपायुक्त तथा विधायक रागिनी सिंह को सोशल मीडिया x के माध्यम से शिकायत भेजते हुए संबंधित जेई को तत्काल निलंबित करने, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने तथा वार्ड संख्या 08 में हाल के सभी निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य में हुई कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News
ਜਲੰਧਰ :02 ਸਤੰਬਰ,( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਭਾਰਤੀ ਇਨਕਲਾਬੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਰ.ਐਮ.ਪੀ.ਆਈ.) ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਦਿਹਾਤੀ ਮਜ਼ਦੂਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…
पूरी खबर पढ़ें →