Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आयुष्मान भारत योजना के तहत तीन महिलाओं का लाख-लाख रुपए तक का उपचार हुआ निःशुल्क हंसते हुए अस्पताल से हुई विदा

18 Jul 2026, 07:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260718 WA0196

धनबाद के सदर अस्पताल में एक बार फिर आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उच्च गुणवत्ता की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई।

इस संबंध में उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि आज परमिला देवी, आशा देवी एवं राखी देवी को सफल उपचार के उपरांत पूर्णतः स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

बताया कि परमिला देवी एवं आशा देवी लंबे समय से अत्यधिक मासिक धर्म एवं अत्यधिक रक्तस्राव से पीड़ित थीं। लगातार रक्तस्राव के कारण दोनों महिलाओं में गंभीर रक्ताल्पता (एनीमिया) हो गई थी, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। सदर अस्पताल आने पर दोनों की आवश्यक जांच कराई गई तथा रक्त की कमी को रक्त चढ़ाकर एवं आवश्यक उपचार करके दूर किया गया।

इसके बाद डॉ. संजीव कुमार प्रसाद के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम द्वारा दोनों मरीजों का सफल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया। वर्तमान में दोनों मरीज पूर्णतः स्वस्थ हैं तथा प्रसन्नतापूर्वक अपने घर लौट रही हैं।

वहीं राखी देवी को लगभग 10 वर्ष पूर्व कॉपर-टी लगाया गया था। समय पूरा होने के बाद भी कई स्थानों पर प्रयास करने के बावजूद कॉपर-टी नहीं निकाला जा सका। अंततः उन्होंने सदर अस्पताल, धनबाद का रुख किया। यहां आवश्यक जांच के उपरांत डॉ. संजीव कुमार प्रसाद द्वारा सफलतापूर्वक कॉपर-टी निकाल दिया गया।

उपचार के बाद राखी देवी ने राहत व्यक्त करते हुए सदर अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन तीनों मरीजों के उपचार पर निजी अस्पतालों में लगभग ₹90,000 से ₹1,00,000 तक का खर्च आ सकता था। किंतु आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत इन सभी का उपचार पूर्णतः निःशुल्क किया गया, जिससे मरीजों एवं उनके परिवारों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा।

डिस्चार्ज के अवसर पर तीनों मरीजों ने झारखंड सरकार, स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान भारत योजना, जिला प्रशासन तथा सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी आर्थिक चिंता के उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा प्राप्त हुई।

डॉ. संजीव कुमार प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल, धनबाद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में स्त्री एवं प्रसूति रोगों सहित विभिन्न जटिल शल्य चिकित्साएं नियमित रूप से सफलतापूर्वक की जा रही हैं। अस्पताल का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षामित्र रीना चौधरी की रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस

हाथरस सिकंदराराऊ । थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!