
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 28 जुलाई 2026 ।।
नागपुर/ महाराष्ट्र—:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर जिला प्रशासन ने भारतीय मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए अत्यधिक बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए कल बुधवार 29 जुलाई 2026 को नागपुर शहर और नागपुर जिले भर के सभी स्कूल और काॅलेजों , आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग सेंटरों में अवकाश की घोषणा की है। नागपुर जिला कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कुमार आशीर्वाद जी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय मौसम विभाग- आईएमडी ने 28 जुलाई से लेकर 30 जुलाई 2026 के बीच नागपुर मे भारी से अत्यधिक वर्षा होने की चेतावनी दी है। नागपुर में आज मंगलवार को मात्र कुछ ही घंटों में करीब 108 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। आज हुई तेज बारिश से शहर के कई भागों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाढ़, यातायात अवरोध और बारिश से संबंधित अन्य आपात परिस्थिति की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एहतियातन तौर पर कक्षाएं बंद रखने का फैसला किया है।.प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अवकाश कल नागपुर शहर के सभी सरकारी , निजी शैक्षणिक संस्थाओं , आंगनबाड़ी केंद्रों , प्राथमिक, और माध्यम विद्यालयों काॅलेजों , कोचिंग संस्थानों में के साथ साथ ही नागपुर ग्रामीण- हिंगणा, कामठी, और नागपुर जिले के तहत आने वाले अन्य क्षेत्रों , , नागपुर नगर निगम की सीमाएं भी शामिल हैं।.



