A2Z सभी खबर सभी जिले की

राशन,पानी, बिस्तर लेकर आंदोलन में पहुंचे किसान, आंदोलन में 19 संगठन के किसान शामिल

FB IMG 1785313779278सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल में मूंग की 100 प्रतिशत MSP खरीद की मांग को लेकर किसानों का बड़ा आंदोलन देखने को मिल रहा है। 19 किसान संगठनों से जुड़े 2 हजार से अधिक किसान सीएम हाउस की ओर कूच कर गए, लेकिन होशंगाबाद रोड और बरकतउल्ला ब्रिज के पास पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सुरक्षा के लिए SAF, RAF और 20 से ज्यादा थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। किसानों का कहना है कि वे अपने साथ 7 दिन का राशन और पानी लेकर आए हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक भोपाल से वापस नहीं लौटेंगे। पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। मौके पर वाटर कैनन, वज्र वाहन और भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। किसानों के इस आंदोलन का असर यातायात पर भी पड़ा है। ओबैदुल्लागंज से भोपाल आने वाला हाईवे और जबलपुर की ओर सुल्तानपुर मार्ग प्रभावित है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूंग खरीदी को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है।
.
.
.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!