Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*ओवरलोडिंग, अवैध शराब, बाल श्रम तथा फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई*

01 Sep 2026, 10:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*ओवरलोडिंग, अवैध शराब, बाल श्रम तथा फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई* - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

Reporter samsuddin shaikh
, हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त 2026

*कर-करेतर एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी के कड़े निर्देश*

*ओवरलोडिंग, अवैध शराब, बाल श्रम तथा फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई*

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में कर-करेतर एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आबकारी, राज्य कर, खनन, स्टाम्प एवं निबंधन, श्रम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अग्निशमन, परिवहन तथा स्थानीय निकायों के कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रवर्तन कार्यों में अपेक्षित सक्रियता न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राजस्व वसूली के साथ-साथ प्रभावी फील्ड प्रवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लाइसेंसी दुकानों की नियमित भौतिक जांच करने तथा दुकानों की निर्धारित सीमा के बाहर अवैध रूप से शराब के भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी छापेमारी के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करने को कहा।

राज्य कर एवं खनन विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग के मामलों में प्रभावी कार्रवाई न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल ई-वे बिल की जांच पर्याप्त नहीं है, वाहनों का वास्तविक भौतिक सत्यापन भी किया जाए। प्रवर्तन टीम को फील्ड में ले जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण देने तथा सितंबर माह में ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्टाम्प एवं निबंधन विभाग को उप-निबंधक कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा भूमि के संयुक्त निरीक्षण में संबंधित पक्षों एवं गवाहों की उपस्थिति, फोटोग्राफी एवं स्पष्ट चौहद्दी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। लंबित पत्राचार का डिजिटल माध्यम से त्वरित निस्तारण करने को कहा गया।

श्रम विभाग की समीक्षा में बाल श्रम से मुक्त कराए गए 65 बच्चों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ समन्वय कर कचहरी, ढाबों एवं दुकानों में नियमित जांच करने तथा जिले के सभी 11 ईंट-भट्ठों पर श्रमिकों से स्वतंत्र रूप से पूछताछ कर बंधुआ मजदूरी की स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए। पंजीकृत श्रमिकों के पुनर्सत्यापन का कार्य भी प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जुलाई-अगस्त में किए गए निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाने की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए बरसात के मौसम में कचहरी, तहसील एवं बस स्टैंड के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों तथा स्ट्रीट वेंडर्स की स्वच्छता जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन विभाग को निर्देशित किया गया कि पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद फायर एनओसी एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले कोचिंग सेंटरों, अस्पतालों, होटलों एवं अन्य व्यावसायिक भवनों के विरुद्ध नोटिस जारी कर नियमानुसार बंद/सील करने की कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संसाधनों की कमी का बहाना न बनाते हुए राजस्व एवं प्रवर्तन कार्यों में सक्रियता सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रतिकूल प्रविष्टि एवं शासन को रिपोर्ट भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवर्तन कार्यों में सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित फील्ड निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप परिणाम सुनिश्चित करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित
Mahrajganj02 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित

पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!