A2Z सभी खबर सभी जिले कीShamliअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अलमारी में छिपे सांप के काटने से 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

शामली: अलमारी में छिपे सांप के काटने से 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
कांधला (शामली):
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कांधला के इलियास नगर में सोमवार को एक बेहद दुखद घटना घटी, जहां सांप के काटने से 8 साल की बच्ची रुखसार की मौत हो गई। घटना का विवरण
अलमारी में छिपा था सांप: मृतक बच्ची के चाचा महताब ने बताया कि जुबेर की 8 वर्षीया बेटी रुखसार सोमवार को अपने घर की अलमारी में कपड़े रख रही थी।

इसी दौरान अलमारी में पहले से छिपे सांप ने उसे डस लिया। इलाज के अभाव और झाड़-फूंक से बिगड़ी स्थिति: काटने के कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक कराने ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः उसने दम तोड़ दिया।

गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: रुखसार के पिता जुबेर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर किराए के मकान में अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है।

बच्ची की असमयिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है।

Back to top button
error: Content is protected !!