Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, वरुण पांडेय के नेतृत्व में निकला हजारों वाहनों का काफिला!

01 Sep 2026, 10:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, वरुण पांडेय के नेतृत्व में निकला हजारों वाहनों का काफिला! - BASTI, उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर | बस्ती | गौर सुजिया

हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, वरुण पांडेय के नेतृत्व में निकला हजारों वाहनों का काफिला!

गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ गौर-सुजिया में जोरदार स्वागत, वरुण पांडेय के नेतृत्व ने खींचा सबका ध्यान

डीजे की धुन और जयकारों से गूंज उठा गौर क्षेत्र, गौर से बस्ती तक दिखा कार्यकर्ताओं का जोश

ना पैसों से जुटाई भीड़ है, ना तेल-पानी का लालच है ये तो भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और अपनों का प्यार है, जो बिना बुलाए ही हजारों कदम खींच लाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद हरीश द्विवेदी के बस्ती प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

उनके भव्य स्वागत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चार पहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ सड़कों पर उतर आए।

गौर क्षेत्र के S.N. मैरिज हॉल, सुजिया से स्वागत रैली का जोरदार शुभारंभ हुआ। डीजे की धुन, भाजपा के नारों और जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

देखते ही देखते मोटरसाइकिलों और चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला तैयार हो गया और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गौर से बस्ती तक दिखा कार्यकर्ताओं का जोश,

वरुण पांडेय के नेतृत्व में निकला यह काफिला सुजिया गौर से तेनुआ, मुस्लिम, पैकोलिया, पचपेड़वा, सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह बना हुआ था।

वहीं, कप्तानगंज स्थित इन्द्रा चैरिटेबल ट्रस्ट में दोपहर करीब 1:30 बजे हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी की तैयारी रही।

भाजपा कार्यकर्ताओं में अपने नेता के राष्ट्रीय महामंत्री बनने की खुशी साफ तौर पर नजर आई। वरुण पांडेय के नेतृत्व की चर्चा तेज

विशाल रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

समर्थकों के बीच वरुण पांडेय की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ उनके जुड़ाव की चर्चा होती रही।

गौर से बस्ती तक आज माहौल कुछ ऐसा रहा सड़कों पर वाहनों का काफिला, चारों तरफ भाजपा के झंडे और गूंजते जयकारे, और हर तरफ नजर आया हरीश द्विवेदी के स्वागत का जोश!

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj02 Sep

बुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण

बुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित
Mahrajganj02 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित

पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!