Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

11 वर्षीय छात्र की पीठ पर पड़ी मार की गूंज भोपाल तक पहुंची, शिक्षक नितिन कुर्मी निलंबित

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
11 वर्षीय छात्र की पीठ पर पड़ी मार की गूंज भोपाल तक पहुंची, शिक्षक नितिन कुर्मी निलंबित - सागर, मध्य प्रदेश

भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बकस्वाहा स्कूल में 11 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला अब कार्रवाई तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और समाचार के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सांदीपनि सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक नितिन कुर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर ने 31 अगस्त को निलंबन आदेश जारी करते हुए शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गौरिहार निर्धारित किया है। मामला 27 अगस्त का है।

विभागीय आदेश के अनुसार कक्षा 5वीं में अध्ययनरत 11 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई थी। आरोप था कि छात्र सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचा था और करीब 10:30 बजे घर पहुंचने पर उसने अपने माता-पिता को शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने और स्कूल से भगाने की बात बताई।

परिजन शिकायत लेकर विद्यालय पहुंचे तो शिक्षक द्वारा उनसे भी कथित अभद्रता किए जाने की बात सामने आई। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकस्वाहा को वस्तुस्थिति की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने 27 अगस्त को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विभागीय आदेश में कहा गया है कि जांच के दौरान छात्र की पीठ पर हाथ का निशान स्पष्ट रूप से उभरा हुआ पाया गया।

इसके बाद शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। शिक्षक की ओर से प्रस्तुत जवाब को जिला शिक्षा अधिकारी ने समाधानकारक नहीं माना।

विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम विद्यालय में किसी भी प्रकार के शारीरिक दंड और मानसिक उत्पीड़न को प्रतिबंधित करता है।

इसके बावजूद छात्र को शारीरिक दंड दिया जाना गंभीर अनियमितता है। आदेश में शिक्षक के कृत्य को मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है।

मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत शिक्षक नितिन कुर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गौरिहार रहेगा।

आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त
Neemuch07 Sep

जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त

नीमच, । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।
Singrauli07 Sep

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
बारिश में गिरा घर बेघर हुई रामबाई बैगा तीन दिनों से लगातार काट रहा ग्राम पंचायत का चक्कर नहीं सुन रही सरपंच सचिव
Mandla06 Sep

बारिश में गिरा घर बेघर हुई रामबाई बैगा तीन दिनों से लगातार काट रहा ग्राम पंचायत का चक्कर नहीं सुन रही सरपंच सचिव

मध्यप्रदेश मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पलेहरा निवासी श्रीमती रामबाई बैगा के घर लगातार…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवडा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!