Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 250 प्रशिक्षणार्थी प्राप्त करेंगे आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव का सैद्धांतिक एवं व्य

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 250 प्रशिक्षणार्थी प्राप्त करेंगे आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव का सैद्धांतिक एवं व्य - धार, मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

250 प्रशिक्षणार्थी प्राप्त करेंगे आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण

धार, 31 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार के ऑडिटोरियम में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित एवं सजग नागरिक प्रशासन और राहत-बचाव दल के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रभावी सहयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान आपदा मित्र की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा त्वरित सहायता के महत्व की जानकारी दी।
कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि बाढ़, भूकंप, आगजनी, भवन दुर्घटना, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न आपदा परिस्थितियों में प्रारंभिक स्तर पर उपलब्ध सहायता कई बार जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाती है। ऐसे में आपदा मित्रों का प्रशिक्षित, अनुशासित एवं संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मीना ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जीवन रक्षक किट का वितरण भी किया।

250 प्रशिक्षणार्थी होंगे शामिल

7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 250 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की मूल अवधारणाओं के साथ खोज एवं बचाव तकनीक, प्राथमिक उपचार, बाढ़ एवं जल आपदा में बचाव, अग्नि सुरक्षा, भूकंप के दौरान सुरक्षा उपाय, रस्सी आधारित बचाव तकनीक, आपातकालीन संचार तथा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सहित महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

आपदा के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले में प्रशिक्षित, सक्षम एवं जिम्मेदार स्वयंसेवकों का ऐसा नेटवर्क तैयार करना है, जो आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं अन्य राहत-बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग कर सके। प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि “आपदा मित्र केवल एक प्रशिक्षित स्वयंसेवक नहीं, बल्कि आपदा के समय समाज की पहली सहायता श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है।”
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड जिला धार श्री आर.पी. मीना, होमगार्ड, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन: नाला बनने से मक्के व धान की फसल नष्ट होने और घरों में पानी घुसने के डर से भंडारिया मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं जेसीबी के सामने लेट गईं।
हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुंनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्रार्थामेकताः जिलाधिकारी जल जीवन मिशन की प्रगति एवं पेयजल शिकायतों की नियमित समीक्षा; समस्या आने पर टैंकरों से वै
*—नगर निकाय आम चुनाव – 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता*
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

*—नगर निकाय आम चुनाव – 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता*

चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर महापौर श्रीमती सूरी नगर के प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण
Katni03 Sep

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर महापौर श्रीमती सूरी नगर के प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण

कटनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की…

पूरी खबर पढ़ें →
सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये

सिधमुख/चूरू। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!