Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनशिकायतों के निस्तारण में माह अगस्त-2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम लगातार पंद्रहवीं बार जनपद संतकबीरनगर ने प्रदेश

02 Sep 2026, 02:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनशिकायतों के निस्तारण में माह अगस्त-2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम लगातार पंद्रहवीं बार जनपद संतकबीरनगर ने प्रदेश - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के प्रभावी निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के आधार पर माह अगस्त-2026 की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि जनपद ने लगातार पंद्रहवीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय दिया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी एवं शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक प्रकरण में गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाए।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत कार्रवाई की जाती है। प्राप्त प्रत्येक संदर्भ की जांच संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर की जाती है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

जनपद स्तर पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों से प्राप्त सभी आईजीआरएस संदर्भों की नियमित एवं गहन समीक्षा की जाती है। जांच आख्या प्राप्त होने के उपरांत उसका भी सूक्ष्म परीक्षण किया जाता है।

यदि जांच संतोषजनक अथवा पुष्टिकारक नहीं पाई जाती है, तो संबंधित संदर्भ को पुनः जांच हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देशों के साथ वापस किया जाता है, जिससे शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि माह अगस्त-2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद के 10 थानों में से सभी 10 थानों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो जनपद पुलिस की उत्कृष्ट कार्यशैली एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का प्रमाण है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन
Sonbhadra02 Sep

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने पर दिया जोर, पदाधिकारियों ने लिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
ओबीसी कॉलम नाही तर जनगणना नाही!” OBC महामोर्चा व जनगणना समितीचा केंद्र सरकारला थेट निर्वाणीचा इशारा
Yavatmal02 Sep

ओबीसी कॉलम नाही तर जनगणना नाही!” OBC महामोर्चा व जनगणना समितीचा केंद्र सरकारला थेट निर्वाणीचा इशारा

वणी : आगामी जनगणनेत ओबीसी (VJ, NT, SBC) समाजाची जातनिहाय अचूक नोंद व्हावी, यासाठी स्वतंत्र ओबीसी कॉलम तसेच…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन शुक्ला (भापुसे) के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी एवं गरिमामय विदाई
Sagar02 Sep

पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन शुक्ला (भापुसे) के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी एवं गरिमामय विदाई

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला (भापुसे) के…

पूरी खबर पढ़ें →
.बस्ती जिले से बड़ी खबर.. सरकारी आवास में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंग का मिला श**व, जिले में सनसनी!
Basti02 Sep

.बस्ती जिले से बड़ी खबर.. सरकारी आवास में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंग का मिला श**व, जिले में सनसनी!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!