Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 हेत ऑनलाडन आवेदन 16 सितम्बर तक

02 Sep 2026, 02:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 हेत ऑनलाडन आवेदन 16 सितम्बर तक - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख
हमीरपुर दिनांक 01 सितंबर 2026

*राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 सितम्बर तक*

हमीरपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक, हमीरपुर महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 का आयोजन दिनांक 01 नवम्बर, 2026 को जनपद स्तर पर प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा। दिव्यांगजन श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 18 अगस्त, 2026 से 16 सितम्बर, 2026 तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त डाक द्वारा अथवा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.entdata.co.in पर उपलब्ध है।
परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु छात्र-छात्राओं की पात्रता के संबंध में उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की गई हो। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को निर्धारित अंकों में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
अभ्यर्थी शैक्षिक सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय (परिषदीय) विद्यालय की कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए। केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र नहीं होंगे।

अभ्यर्थी के अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित अंतिम तिथि 16 सितम्बर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन
Sonbhadra02 Sep

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने पर दिया जोर, पदाधिकारियों ने लिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
ओबीसी कॉलम नाही तर जनगणना नाही!” OBC महामोर्चा व जनगणना समितीचा केंद्र सरकारला थेट निर्वाणीचा इशारा
Yavatmal02 Sep

ओबीसी कॉलम नाही तर जनगणना नाही!” OBC महामोर्चा व जनगणना समितीचा केंद्र सरकारला थेट निर्वाणीचा इशारा

वणी : आगामी जनगणनेत ओबीसी (VJ, NT, SBC) समाजाची जातनिहाय अचूक नोंद व्हावी, यासाठी स्वतंत्र ओबीसी कॉलम तसेच…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन शुक्ला (भापुसे) के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी एवं गरिमामय विदाई
Sagar02 Sep

पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन शुक्ला (भापुसे) के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी एवं गरिमामय विदाई

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला (भापुसे) के…

पूरी खबर पढ़ें →
.बस्ती जिले से बड़ी खबर.. सरकारी आवास में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंग का मिला श**व, जिले में सनसनी!
Basti02 Sep

.बस्ती जिले से बड़ी खबर.. सरकारी आवास में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंग का मिला श**व, जिले में सनसनी!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!