Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

व्यापारियों के सुझाव से तैयार होगा दाऊजी मिलेगा ट्रैफिक प्लान

02 Sep 2026, 02:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
व्यापारियों के सुझाव से तैयार होगा दाऊजी मिलेगा ट्रैफिक प्लान - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरसआगामी त्योहारों और लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार को अग्रवाल सेवा सदन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत व्यापारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स ने यातायात व्यवस्था को लेकर मंथन किया। डीएम ने कहा कि व्यापारियों और अन्य लोगों से मिले सुझावों को शामिल कर प्रभावी और व्यावहारिक ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान का ड्राफ्ट भी प्रस्तुत किया गया। व्यापारियों

ने होल्डिंग एरिया, पार्किंग स्थल, यातायात डायवर्जन और बाजारों में आवागमन को लेकर सुझाव दिए। व्यापारियों ने यातायात और पार्किंग के लिए उपयोग में लाई जा सकने वाली भूमि की जानकारी भी प्रशासन को दी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे स्थानों का चिन्हांकन कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते

चिरंजीव नाथ सि सिन्हा

हुए दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा सुबह आठ बजे से पहले और शाम पांच बजे के बाद वाहनों के आवागमन को लेकर भी चर्चा हुई।

डीएम ने कहा कि ट्रैफिक प्लान केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि व्यापारियों और प्रशासन का साझा प्लान होगा। बाजारों में आने वाले

ग्राहकों, आमजन और मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्किंग, वैकल्पिक मार्ग और यातायात संचालन की व्यवस्था को समय से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और बाजारों में अनावश्यक अतिक्रमण व वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से बचने की अपील की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, एआरएम रोडवेज, पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारी, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।
Narsimhapur06 Sep

चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।

नरसिंहपुर जिले के तहसील गाडरवारा के अंतर्गत चीचली थाना अंतर्गतबाजार के दिन ओवरलोड गाड़ियां चलाई जा रही है…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।
Haridwar06 Sep

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

error: Content is protected !!