Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

करंट लगने से युवक की हुई मौत घर में छाया मातम

02 Sep 2026, 10:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

आज दिनांक 02.09.2026 को प्रार्थी ननकऊ चौहान पुत्र सत्यनारायण चौहान निवासी डूढ़ीबाग (मनेरा), दा0 बिसवां, थाना बौण्डी, जनपद बहराइच द्वारा थाना बौण्डी पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि बीती रात्रि करीब 21.00 बजे उसके छोटे भाई राजकरन चौहान पुत्र सत्यनारायण चौहान उम्र 34 वर्ष घर के बाहर विद्युत पोल के पास पेशाब कर रहे थे, तभी विद्युत करंट की चपेट में आने से अचेत होकर गिर गये। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु साईनाथ प्राइवेट अस्पताल, फखरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरान्त उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तत्पश्चात परिजन शव को वापस घर ले आये।

रात्रि अधिक हो जाने के कारण तत्काल थाना पर सूचना नहीं दी गयी। आज प्रार्थी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराये जाने एवं विधिक कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।

उक्त सूचना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु उ0नि0 हीरालाल प्रसाद, हे0का0 संतोष यादव एवं का0 आशीष यादव को मौके पर रवाना किया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय श्रद्धालु रोज की भांति मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर का नजारा
चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय श्रद्धालु रोज की भांति मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर का नजारा
लाइटिंग और फूलों से जगमगाया बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Kheri05 Sep

लाइटिंग और फूलों से जगमगाया बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

बांकेगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांकेगंज स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर को आकर्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!