Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, करीब 64 हजार रुपये की दूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करा्ड ग्ड

05 Sep 2026, 11:07 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, करीब 64 हजार रुपये की दूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करा्ड ग्ड - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर
दिनांक: 04 सितंबर 2026

*जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, करीब 64 हजार रुपये की दूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट कराई गई*

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में आज दिनांक 04 सितंबर 2026 को उपजिलाधिकारी मौदहा श्री कर्णवीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौदहा कस्बे में विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मौदहा श्री राजकुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त खाद्य श्री गौरी शंकर, प्रभारी निरीक्षक श्री संजय यादव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं श्री मृत्युंजय कुमार की टीम द्वारा कानपुर-सागर रोड स्थित न्यू किसान डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जांच हेतु केक, पनीर एवं घी के नमूने संकलित किए गए। मौके पर 50 किलोग्राम पनीर, 60 किलोग्राम क्रीम, 20 किलोग्राम घी, 60 किलोग्राम दही एवं 10 किलोग्राम मावा दूषित/खाने योग्य न पाए जाने पर नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कराया गया।

इसी क्रम में टीम द्वारा किसान डेयरी, मौदहा एवं श्याम दूध डेयरी का भी निरीक्षण किया गया। किसान डेयरी से दूध एवं पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संकलित किए गए। निरीक्षण के दौरान किसान डेयरी पर दूषित/फफूंदयुक्त 150 किलोग्राम दही एवं 40 किलोग्राम क्रीम पाए जाने पर उन्हें भी मौके पर ही नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 64,000 रुपये है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा संकलित किए गए नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त एवं दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों को भी निर्देशित किया है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करें तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय श्रद्धालु रोज की भांति मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर का नजारा
अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर
Sagar05 Sep

अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिना अनुमति अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और…

पूरी खबर पढ़ें →
चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय श्रद्धालु रोज की भांति मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर का नजारा
लाइटिंग और फूलों से जगमगाया बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Kheri05 Sep

लाइटिंग और फूलों से जगमगाया बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

बांकेगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांकेगंज स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर को आकर्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!