Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय श्रद्धालु रोज की भांति मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर का नजारा

05 Sep 2026, 11:07 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय श्रद्धालु रोज की भांति मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर का नजारा - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय श्रद्धालु रोज की भांति मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—माता शीतला का मुकुट और चेहरे का मुखौटा गायब था।मंदिर के महंत श्री बालयोगी महाराज ने बताया कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इससे पहले भी इस प्राचीन मंदिर में तीन बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। हर बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई या सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते चोरों ने चौथी बार मंदिर को निशाना बनाया है।उग्र आंदोलन की चेतावनी, जांच में जुटी पुलिस

घटना से आक्रोशित महंत और स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि सारनाथ पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी नहीं की, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।मामले की सूचना मिलते ही सारनाथ थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर
Sagar05 Sep

अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिना अनुमति अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और…

पूरी खबर पढ़ें →
चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय श्रद्धालु रोज की भांति मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर का नजारा
लाइटिंग और फूलों से जगमगाया बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Kheri05 Sep

लाइटिंग और फूलों से जगमगाया बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

बांकेगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांकेगंज स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर को आकर्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!