Pali
संभाग्य आयुक्त स्वामी व जिला कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संभाग्य आयुक्त स्वामी व जिला कलेक्टर
ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया
पाली, 2 सितम्बर। मतदान दिवस के मद्देनज़र महावीर बाल मंदिर प्रशिक्षण स्थल पर मतदान दलों के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलेक्टर रवीन्द्र गोस्वामी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को उनके दायित्वों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।
अधिकारियों ने प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं दी जा रही जानकारी के बारे में जानकारी ली। संभागीय आयुक्त स्वामी ने मतदान कार्मिकों को अपने दायित्वों का गंभीरता, निष्पक्षता और पूर्ण सजगता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर गोस्वामी ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया के सभी बिंदुओं को ध्यान से समझें और किसी भी तरह की शंका होने पर प्रशिक्षकों से समाधान प्राप्त करें, ताकि मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पाली, मुकेश चौधरी ने भी प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली।
अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदान कार्मिक निर्धारित प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करें ताकि मतदान दिवस पर निर्वाचन प्रक्रिया का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर गजेंद्र दवे, तुलसी राम चौहान, हेमंत दवे ,अनुराग चतुर्वेदी , कल्याण सिंह ओमप्रकाश कुमावत ,मनोज काक इत्यादि प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक एवं मतदान दलों के कार्मिक उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 02.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजिला शाहजहांपुर गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका: नदियां उफान पर हैं और हाल ही में गर्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
19 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, अब 316 उम्मीदवार मैदान में नगर निगम चुनाव रू संवीक्षा के बाद…
पूरी खबर पढ़ें →
चूरू/रतनगढ़। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिले में लागू आचार संहिता के बीच रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाते हुए डकरा बाजार में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, बोलेरो और कार को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
घर से 15 मीटर दूर धंसी जमीन, गोफ से निकल रहा धुआं।। "केडीएच खदान के पास भू-धंसान से…
पूरी खबर पढ़ें →