Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

19 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, अब 316 उम्मीदवार मैदान में

02 Sep 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
19 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, अब 316 उम्मीदवार मैदान में - PALI, राजस्थान

19 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, अब 316 उम्मीदवार मैदान में
नगर निगम चुनाव रू संवीक्षा के बाद 335 नामांकन थे वैध, गुरुवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का मौका
पाली, 2 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार को नाम वापसी का दौर जारी रहा।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद बुधवार को नगर निगम के विभिन्न वार्डों से 19 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। नाम वापसी के बाद अब नगर निगम चुनाव में 316 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

गुरुवार को भी दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों को नामांकन वापस लेने का अवसर मिलेगा। नगर निगम चुनाव रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए कुल 530 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे।

संवीक्षा के दौरान इनमें से 372 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए, जबकि 158 नामांकन पत्र अस्वीकार कर दिए गए। संवीक्षा के बाद वैध नामांकन पत्रों की संख्या 335 रही।

बुधवार को 19 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद अब 316 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे। उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रहेगी।

अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

इन वार्डों से 19 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस -सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान नगर निगम पाली के विभिन्न वार्डों से कुल 19 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए।उन्होंने बताया कि वार्ड 10 से सुरेश कुमार, वार्ड 17 से साजिद हुसैन, वार्ड 18 से मुस्कान बानो एवं रुखसाना, वार्ड 21 से रमेश कुमार, मनोज कुमार मेघवाल एवं जयश्री तथा वार्ड 22 से राज कंवर तलेसरा ने नामांकन वापस लिया। इसी प्रकार वार्ड 23 से मुमताज एवं प्रीति शर्मा, वार्ड 26 से धीरेन्द्र सिंह एवं प्रवीण कुमार शर्मा, वार्ड 28 से जीवराज बोराणा , वार्ड 35 से शमीम बानो एवं शाहजहां, वार्ड 55 से जुगल किशोर प्रजापत एवं जगदीश, वार्ड 57 से गीता सोलंकी तथा वार्ड 63 से भरत ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए।

गुरुवार को सामने आएगी अंतिम तस्वीर -नाम वापसी के लिए अभी गुरुवार को भी निर्धारित समय तक मौका होने के कारण चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। दोपहर 3 बजे नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की अंतिम संख्या सामने आएगी।

इसके बाद वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति और चुनावी मुकाबले को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। ये रहे मौजूद -नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, युजवेन्द्र खेमलानी, मोहित जोशी, हिमांशु चतुर्वेदी, नरेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, साहिल जोशी, गौतम जोशी, नरेन्द्र चौधरी, अमृतलाल, बबलू काठात, अर्जुन सिंह सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur06 Sep

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने की जिले की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा

जोधपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के सभागार में जिले की…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगू के वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी लाडदेवी शर्मा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन
Chittorgarh06 Sep

बेगू के वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी लाडदेवी शर्मा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन

बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर बेगूं में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
अमरपुर घना की बदहाल मुख्य सड़क बनी मुसीबत, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को उठानी पड़ रही परेशानी, बारिश में हालात और भी बदतर
मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Pali05 Sep

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में,…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम कार्यालय में दिनभर रही भीड़
Pali05 Sep

प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम कार्यालय में दिनभर रही भीड़

प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!