Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शहर कांग्रेस ने वाटर कैनन और पुलिस की झूमा झटकी के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला घसीटकर किया पुतला दहन

02 Sep 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शहर कांग्रेस ने वाटर कैनन और पुलिस की झूमा झटकी के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला घसीटकर किया पुतला दहन - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और न्याय योद्धा श्री राहुल गांधी जी पर उत्तराखंड में दर्ज की गई राजनीतिक प्राथमिकी के विरोध में अप्सरा टॉकीज चौराहा, भगवानगंज, सागर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला घसीटकर दहन कर अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस बीच पुतला दहन रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का जमकर प्रयोग किया ,अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने भाजपा के इशारे पर राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठी और दुर्भावनापूर्ण एफआईआर दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास किया है।

कांग्रेसजनों ने धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुष्कर सिंह धामी का पुतला काफी दूर तक घसीटा और फिर पुतला -दहन कर एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से घबरा गई है।

राहुल गांधी जी लगातार दलित, पिछड़े, आदिवासी और आम जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए भाजपा शासित उत्तराखंड की धामी सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने महबूब नेता राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है।

डॉक्टर किरण लता सोनी ने कहा कि जब तक राहुल गांधी जी पर दर्ज झूठी प्राथमिकी वापस नहीं ली जाती, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी। संचालन शरद पुरोहित ने किया इस अवसर पर प्रदीप पप्पू गुप्ता, राकेश राय, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,सागर साहू, रमाकांत यादव,कमलेश तिवारी, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे,आनंद हैला,जितेंद्र रोहण, पार्षद ताहिर खान, वसीम खान, हीरालाल चौधरी, ज्योति मलैया , मुबीन खान, गोपाल प्रजापति, लीलाधर सूर्यवंशी, सुनील ठाकुर, दीपक कुर्मी,अजय सिंह राजपूत, समीर खान, देवेंद्र वाल्मीकि, वीरेंद्र महावते,नौशाद अब्बासी,आदिल राईन ,बिल्ली रजक, जितेंद्र चौधरी फिरदौस कुरैशी, अशोक नागवानी ,हरिश्चंद्र सोनबर, साजिद राईन, जाहिद ठेकेदार सुरेश पंजवानी,रशीद राईन, ,मयंक ठक्कर ,गंगाराम अहिरवार, दीनदयाल तिवारी ,गोपी यादव ,रवि सोनी ,विजय छत्तानी, संजय सराफ,रवि सोनी, नीलेश अहिरवार, अरविंद ठाकुर, डाक्टर दिनेश पटैरिया,समीर खान अलीम तज्जु भाईजान ,पवन जाटव कुंजीलाल लड़ियां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गढ़पहरा धाम में 17 लाख की लागत से बनेगा टीन शेड, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को मिलेगी स्थायी सुविधा- विधायक लारिया
Sagar06 Sep

गढ़पहरा धाम में 17 लाख की लागत से बनेगा टीन शेड, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को मिलेगी स्थायी सुविधा- विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गढ़पहरा धाम, ग्राम पंचायत कुड़ारी में 17 लाख…

पूरी खबर पढ़ें →
बंडा में अवैध जहरीली शराब पीने का मामला: नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Sagar06 Sep

बंडा में अवैध जहरीली शराब पीने का मामला: नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द…

पूरी खबर पढ़ें →
रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।
Pratapgarh06 Sep

रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।

रामपुर खास विधानसभा उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा उर्फ मोना कांग्रेस नेता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!