Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ujjain

हाईवे निर्माण स्थल से 25 लाख की जेसीबी चोरी, दो अंतरजिला चोर गिरफ्तार

02 Sep 2026, 10:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाईवे निर्माण स्थल से 25 लाख की जेसीबी चोरी, दो अंतरजिला चोर गिरफ्तार - उज्जैन, मध्य प्रदेश

हाईवे निर्माण स्थल से 25 लाख की जेसीबी चोरी, दो अंतरजिला चोर गिरफ्तार
खाचरोद। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड हाईवे के कंचनखेड़ी फंटे के पास से चोरी हुई करीब 25 लाख रुपए कीमत की जेसीबी मशीन को खाचरोद पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने मामले में दो अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रक्षाबंधन के दौरान निर्माण स्थल पर पसरे सन्नाटे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह सिसोदिया ने 31 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि कंचनखेड़ी फंटे के पास ग्रीनफील्ड हाईवे निर्माण स्थल पर खड़ी उनकी जेसीबी मशीन क्रमांक MP13DA1476 को 29 अगस्त की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के साथ आसपास के मार्गों और ढाबों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मकला फंटे के पास से दोनों आरोपियों को चोरी की जेसीबी के साथ पकड़ लिया। पहले हाईवे निर्माण में कर चुका था काम
पूछताछ में पुलिस के सामने आया कि आरोपी शिवा पांडे पूर्व में इसी हाईवे निर्माण कार्य में ठेकेदार के पास काम कर चुका था।

इस कारण उसे निर्माण स्थल और वहां खड़े वाहनों की पूरी जानकारी थी। रक्षाबंधन के चलते निर्माण कार्य में लगे मजदूर और कर्मचारी अपने घर गए हुए थे।

आरोपियों ने इसी सन्नाटे का फायदा उठाकर जेसीबी चोरी कर ली गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा पांडे (20), निवासी सरई, जिला सिंगरौली और डालचंद विश्वकर्मा (24), निवासी भादाबर, थाना बड़वारा, जिला कटनी के रूप में हुई है शिवा पर पहले भी जेसीबी चोरी का मामला
पुलिस के अनुसार शिवा पांडे का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह सरई थाना क्षेत्र में जेसीबी चोरी के अपराध क्रमांक 632/2026 में भी फरार चल रहा था।

खाचरोद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना सरई थाना पुलिस को दे दी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी सख्त कार्यवाही, मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग
Sagar07 Sep

अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी सख्त कार्यवाही, मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा क्षेत्र में अवैध व जहरीली शराब सेवन…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!