Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण

03 Sep 2026, 01:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर
दिनांक: 02 सितम्बर 2026

*मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद, पक्षकार बढ़-चढ़कर उठा रहे लाभ*

*विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण*

हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल के निर्देशन में मध्यस्थता अभियान-3.0 के अंतर्गत उपयुक्त वादों का मध्यस्थता के माध्यम से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 02 सितम्बर 2026 को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) न्यायालय में लंबित एक दीवानी वाद, जिसमें नगर पालिका राठ एक पक्षकार थी, को एडीआर सेंटर में मध्यस्थता हेतु संदर्भित किया गया। मध्यस्थता की प्रक्रिया के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सुलह-समझौता कराया गया।

इसी प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में लंबित परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) से संबंधित एक वाद का भी मध्यस्थता के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। इसके अतिरिक्त धारा 323 एवं 504 भारतीय दंड संहिता से संबंधित एक आपराधिक मामले तथा पति-पत्नी के मध्य लंबित एक वैवाहिक मामले का भी आपसी सुलह-समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।

इन मामलों का सफल निस्तारण इस बात को दर्शाता है कि संवाद, सहमति एवं सहयोग के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। मध्यस्थता पक्षकारों को न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान अपने विवाद का समाधान आपसी सहमति से प्राप्त करने का प्रभावी अवसर प्रदान करती है।

इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल ने सफलतापूर्वक समझौता करने वाले दोनों पक्षकारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों से अपील की कि अधिकाधिक उपयुक्त मामलों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित कराएं तथा मध्यस्थता की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे मध्यस्थता अभियान-3.0 को सफल एवं प्रभावी बनाया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।
Narsimhapur06 Sep

चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।

नरसिंहपुर जिले के तहसील गाडरवारा के अंतर्गत चीचली थाना अंतर्गतबाजार के दिन ओवरलोड गाड़ियां चलाई जा रही है…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।
Haridwar06 Sep

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

error: Content is protected !!