Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण

03 Sep 2026, 01:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख हमीरपुर
दिनांक: 02 सितम्बर 2026

*12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत*

*अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण*

हमीरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में 12 सितम्बर 2026, दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय हमीरपुर एवं समस्त तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा।

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल ने जनपदवासियों एवं संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग कर अपने उपयुक्त मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं।

राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, चेक बाउंस से संबंधित मामले, धन वसूली, विद्युत एवं जल बिल, भरण-पोषण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक एवं अन्य दीवानी वादों सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण होने से पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है तथा उन्हें सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से विवाद के समाधान का अवसर प्राप्त होता है। साथ ही आपसी सहमति से विवाद का समाधान होने के कारण पक्षकारों के बीच संबंधों में भी सौहार्द बना रहता है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल ने सभी संबंधित पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों को संदर्भित कराकर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती
Mahoba07 Sep

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती महोबा/ बारिश…

पूरी खबर पढ़ें →
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम प
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।
Mirzapur07 Sep

मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।

खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!