Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

कलेक्टर के निर्देश पर क्षतिग्रस्त पुल की अडानी करा रही मरम्मत जिससे 2-3 दिन में आवागमन  सुचारू रूप से शुरु हो सके।

03 Sep 2026, 08:53 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर के निर्देश पर क्षतिग्रस्त पुल की अडानी करा रही मरम्मत जिससे 2-3 दिन में आवागमन  सुचारू रूप से शुरु हो सके। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

कलेक्टर के निर्देश पर क्षतिग्रस्त पुल की अडानी करा रही मरम्मत जिससे 2-3 दिन में आवागमन  सुचारू रूप से शुरु हो सके। खटखरी-बरौहा के बीच अतिवृष्टि से 13 अगस्त को क्षतिग्रस्त हुआ था पुल।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली : अतिवृष्टि के कारण 13 अगस्त की रात ग्राम खटखरी एवं बरौहा को जोड़ने वाली सड़क के बीच स्थित पुल तेज वर्षा जलप्रवाह से क्षतिग्रस्त हो गया था पुल क्षतिग्रस्त होने से दोनों गांवों के बीच आवागमन प्रभावित था और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले में कलेक्टर गौरव बैनल ने संज्ञान लेते हुए पुल की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर महान एनर्जी लिमिटेड (अडानी) द्वारा क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। बताया गया कि उक्त पुल का निर्माण पूर्व में एनटीपीसी के सीएसआर मद से कराया गया था।

वर्तमान में मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। अधिकारियों के अनुसार आगामी 2-3 दिनों में पुल को आवागमन के लिए पुनः शुरू किए जाने की संभावना है।

पुल चालू होने से खटखरी और बरौहा के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सांसद राजेश मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव कार्य का लिया जायजा घायलों के उपचार के दिए निर्देश।
Singrauli03 Sep

रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सांसद राजेश मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव कार्य का लिया जायजा घायलों के उपचार के दिए निर्देश।

रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सांसद राजेश मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव कार्य का लिया जायजा घायलों…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।
Singrauli03 Sep

सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।

सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था। डिजाइन से…

पूरी खबर पढ़ें →
12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण
Hamirpur03 Sep

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण

सवाददाताः समसुद्दीन शेख हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत* *अधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!