Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज शुक्रवार 04 सितंबर को धूमधाम से मनाई जा रही है – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

04 Sep 2026, 05:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आज शुक्रवार 04 सितंबर को धूमधाम से मनाई जा रही है - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - नागपूर, महाराष्ट्र

आज शुक्रवार 04 सितंबर को पूरे देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्य पूजा मध्य रात्रि के निशिथ काल में किए जाने की परंपरा रही है।

हिंदू पंचांग गणना के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पवित्र पावन पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा रहा है।

श्रीकृष्ण का जन्म(अवतार) भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि मध्य रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र का होना भगवान श्रीकृष्ण के जन्मकाल से जुड़ी हुई धार्मिक मान्यता के कारण विशेष महत्व रखता.है।.इस बार अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का यह संयोग 04 सितंबर शुक्रवार 2026 को बन रहा है।

हलांकि यह विभिन्न क्षेत्रों में पंचांग एवं ज्योतिष गणना के अनुसार अलग अलग भी हो सकता है। इसलिए पूजा अनुष्ठान आदि के लिए अपने अपने क्षेत्र के पंचांग अनुसार इसको प्रथमिकता देना सही होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा आराधना अनुष्ठान के लिए निशिथकाल महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 04 सितंबर शुक्रवार 2026 जन्माष्टमी निशिथकाल पूजा आराधना का समय रात्रिकाल में करीब 11:58 बजे से लेकर रात्रिकाल 12:44 बजे तक का समय रहेगा।

इसमे की जगह पंचांग गणना अनुसार, सूर्योदय, सूर्यास्त,.और स्थानीय पंचांग गणना अनुसार समय में वेद भी हो सकता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नागपुर शहर के विभिन्न मंदिरों में भी खूब साज सजावट की गई है।.श्रीकृष्ण मंदिरों के साथ साथ ही नागपुर शहर के और भी विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भी आकर्षक विद्युत साज सजावट रोशनी फूलों आदि से सजाया गया है।

मंदिरों में मध्य रात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा, जिसके बाद अभिषेक, आरती, और प्रसाद वितरण भी किया जायेगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पालना झूलने, कई विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रहीं हैं।

नागपुर शहर के सीताबर्डी, इतवारी, धार्मिक, आदि मुख्य बाजारों में भगवान के नये नये वस्त्र, मोरपंख ,बांसुरी ,मुकुट, पालकों आदि की खरीददारी के लिए भक्तजनों की भीड़ आज देखने को मिल रही है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद: सामाजिक न्याय और चेतना के महान प्रतीक
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद: सामाजिक न्याय और चेतना के महान प्रतीक

भारत के लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस 5 सितंबर 1974…

पूरी खबर पढ़ें →
नेहरूगढ़ के नितिन कुमार का नेशनल फेडरेशन कप के लिए चयन कोसली-4 सितम्बर कोसली नेहरूगढ़ स्टेडियम में चल रही वॉलीबॉल नर्सरी के प्रतिभावान खिलाड़ी नितिन कुमार पुत्र श्री मुकेश कुमा
*राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय भाकली की टीम रही प्रथम* कोसली, 3 सिंतबर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली के छात्र-छात्राओं ने फरीदाबाद में आयोजित हुई 37 वी
*राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय भाकली की टीम रही प्रथम* कोसली, 3 सिंतबर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली के छात्र-छात्राओं ने फरीदाबाद में आयोजित हुई 37 वी
नागपुर के सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र – बोरानाडा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार पलटी
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

नागपुर के सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र – बोरानाडा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार पलटी

नागपुर के सावनेर पुलिस थाना अंतर्गत नागपुर - भोपाल पहुंच मार्ग पर बोरूजवाड़ा फ्लाईओवर के नजदीक एक तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
ट्रेन में भजन से बॉलीवुड तक पहुंची सुनील की आवाज, किस्मत ने बदली करवट
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

ट्रेन में भजन से बॉलीवुड तक पहुंची सुनील की आवाज, किस्मत ने बदली करवट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गांव की चौपाल और ट्रेनों में तंबूरा बजाकर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!