Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।

07 Sep 2026, 08:52 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।

सिंगरौली:  वैढ़न शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा होटल सत्या इंटरनेशनल में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन समीर सिंह ने की समारोह में क्षेत्र के लगभग 20 विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डीपीएस निगाही के प्राचार्य पी. एस. सरकार, सेमफोर्ड बड़गवां की प्राचार्या विशाखा राय, केंद्रीय विद्यालय जयंत के प्राचार्य मुकेश भदौरिया, डीपीएस विंध्यनगर के प्राचार्य जनार्दन पांडेय, डी पॉल विंध्यनगर के प्राचार्य फादर बिजू जोसेफ, सीएम राइज स्कूल हिरवाह के प्राचार्य कृष्ण कुमार द्विवेदी, ई-कोल वैढ़न की प्राचार्या बिंदु श्रीवास्तव, सरस्वती शिशु मंदिर विंध्यनगर के प्राचार्य बैकुंठ शाह, स्काईलार्क के प्राचार्य सतेंद्र आनंद एवं राजीव गांधी विद्यालय के प्राचार्य सुनील सिंह** सहित अनेक विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

समारोह का मंच संचालन लायन एस.पी. सिंह ने प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया। उपस्थित सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन एवं विचार साझा किए। उनके अनुभवों एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से उपस्थित सदस्यों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।

इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों एवं शिक्षकों को स्मृति-चिह्न, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्याओं एवं महिला शिक्षिकाओं का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार एवं भविष्य का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक होते हैं।बदलते तकनीकी युग में भी शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महिला प्रशिक्षुओं को कराया गया सागर पुलिस कार्यालयों एवं थानों का व्यावहारिक अध्ययन भ्रमण
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

महिला प्रशिक्षुओं को कराया गया सागर पुलिस कार्यालयों एवं थानों का व्यावहारिक अध्ययन भ्रमण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ​पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिला प्रशिक्षुओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
सिलचट सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले—कुंभकर्णी नींद में सोए हैं जनप्रतिनिधि,आंदोलन के बाद बनी ग्रेवल सड़क बारिश होते ही बह गई* *सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हादसो
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

सिलचट सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले—कुंभकर्णी नींद में सोए हैं जनप्रतिनिधि,आंदोलन के बाद बनी ग्रेवल सड़क बारिश होते ही बह गई* *सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हादसो

*सिलचट सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले—कुंभकर्णी नींद में सोए हैं जनप्रतिनिधि,आंदोलन के बाद बनी…

बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

श्री बंशीधर नगर। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और सम्मान के साथ मनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
दो उपद्रव करने वाले उपद्रवी आरोपी को गिरफतार कर एस,डी,एम, कोर्ट से भेजे गये जेल
Katni07 Sep

दो उपद्रव करने वाले उपद्रवी आरोपी को गिरफतार कर एस,डी,एम, कोर्ट से भेजे गये जेल

कटनी जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!