छुटमलपुर/फतेहपुर भादो: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और सड़कों पर स्टंट व तेज आवाज से हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर (तेज आवाज करने वाले पटाखे वाले साइलेंसर) और प्रतिबंधित तेज आवाज वाले हॉर्न लगे वाहनों की कड़ाई से जांच की। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे अभियान के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 85 बाइकों के चालान काटे गए जिसकी रकम 182000 है और मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।
इसके साथ ही कई वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसरों को भी मौके पर ही उतरवाया गया