Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dholpur

वनखंडेश्वर धाम में लक्खी से मेले की तैयारियां शुरू 11 से 13 तक सजेगा दरबार

07 Sep 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वनखंडेश्वर धाम में लक्खी से मेले की तैयारियां शुरू 11 से 13 तक सजेगा दरबार - DHOLPUR, राजस्थान

वनखंडेश्वर धाम में लक्खी मेले की तैयारियां तेज: 11 से 13 सितंबर तक सजेगा दरबार, उमड़ेगा आस्था का सैलाब
धौलपुर। जिले के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल श्री वनखंडेश्वर धाम में भाद्रपद मास की पावन दौज पर आयोजित होने वाले वार्षिक लक्खी मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

तीन दिवसीय यह धार्मिक महोत्सव आगामी 11, 12 और 13 सितंबर को पूरे विधि-विधान व भव्यता के साथ संपन्न होगा। इस दौरान बाबू महाराज का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां अपनी मनोकामनाएं लेकर देश के विभिन्न कोनों से लाखों श्रद्धालु शीश नवाएंगे।

महोत्सव मुख्य आयोजक बालादास भारती महाराज तथा भारत यज्ञ सम्राट दिगंबर शोभानंद भारती मोनी बाबा (श्री राला साहब जी / परम पूज्य रुद्र आदित्यांग महाराज, देवधनी सरकार, डबरा) के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। अनुष्ठान की कड़ी में 13 सितंबर (रविवार) को सुबह 10:11 बजे से शाम 4:11 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए बाड़ी विधायक गिरराज सिंह मलिंगा सहित क्षेत्र और अन्य राज्यों से कई गणमान्य नागरिक अपनी सक्रिय सेवाएं दे रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से रमानंद भारती, देवेंद्र भगत, जसराम भगत, श्याम सिकरवार, कन्हैया धाकड़, के.के.

मित्तल (खेरागढ़), हरिओम शर्मा, विशानू, रानू, पिनट, मोनू शर्मा, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, अमर सिंह सिकरवार (ग्वालियर), डॉ. भूरा अमरेश (धौलपुर), रामनिवास, नवल सिंह (खेरोली), गोपाल, कवि रामबाबू सिंह सिकरवार, विश्वंभर सरपंच (कुरेदा), रामवीर सिंह सरपंच, केशव देव शास्त्री, राजवीर सिंह सिकरवार (गुजरात), मनोज सिंह चौहान (अहमदाबाद), शुशवेंद्र सिंह तोमर (गोलू), सोनू सिंह तोमर, प्रदीप तोमर, दिनेश शर्मा, प्रदीप मिश्रा, गोहद जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर कालीचरण सिंह तोमर, दीपक सिंह तोमर, घनश्याम (मथुरा), नेत्रपाल भगत, रामपाल परमार भगत, पूजा टेंट हाउस (शमसाबाद), रामकिशोर सिकरवार (सायपुरा), सुनील सरपंच (पाली सिकरी), संदीप एवं प्रेम भदौरिया गब्बर सिंह परमार (खेरली) शामिल हैं।

मेले के दौरान खजूरपुरा के विख्यात भजन गायक वेद प्रकाश कुशवाहा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे, जबकि संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व रोहित तिवारी भगत द्वारा संभाला जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
Mahrajganj07 Sep

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

खड़खोड़ा शिव मंदिर की भूमि से हटा अवैध कब्जा, पुलिस बल के साथ प्रशासन ने चलाया अभियान बृजमनगंज/महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

“पेड़ लगाओ–जीवन बचाओ अभियान 2026” के तहत वृक्ष मित्र एवं सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रतिभाओं का सम्मान, अतिथियों ने दिया “हर व्यक्ति लगाए एक पे

“पेड़ लगाओ–जीवन बचाओ अभियान 2026” के तहत वृक्ष मित्र एवं सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित पर्यावरण संरक्षण के…

पूरी खबर पढ़ें →
अलवर राजस्थान सीएम के दौरे से पहले, वर्षो पुराने रोड गड्डे सीमेंट कांक्रीट से भरे
Alwar07 Sep

अलवर राजस्थान सीएम के दौरे से पहले, वर्षो पुराने रोड गड्डे सीमेंट कांक्रीट से भरे

सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे से पहले जागा प्रशासन: रोड शो से ठीक पहले जगन्नाथ मंदिर के सामने…

पूरी खबर पढ़ें →
कमांडर सत्यवीर यादव की जांच रिपोर्ट के बाद बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला कोसली में चुनाव संभव, नई कार्यकारिणी का होगा गठन कोसली। बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला कोसली की नई कार्यकारिणी
error: Content is protected !!