Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली बैठक

10 Jun 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260610 WA0093

IMG 20260610 WA0092

 

डीडवाना-कुचामन,  जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, तथा ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम कर इसमें आमजन, स्वयंसेवी संस्थाओं और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने 12 जून से आयोजित होने वाले ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के आयोजन की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित उपखंड अधिकारियों और विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इन आयोजनों की दैनिक मॉनिटरिंग करें। आमजन को समय पर सूचना देने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं और शिविरों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!