Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

13 Jun 2026, 12:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

कोरबा – भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान, बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

IMG 20260612 WA0025

*मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : गोपाल मोदी*

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के माध्यम से इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ संगठन है और बूथ स्तर पर सक्रिय एवं सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी की विजय का आधार होते हैं। आगामी कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता, अनुशासन और जनसंपर्क के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया।

IMG 20260612 WA0025

*संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता : बृजेन्द्र शुक्ला*

जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर सक्रियता और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से आती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए बूथ स्तर तक उनकी प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करें तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। बैठक में विभिन्न मंडलों में आयोजित गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा भी की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

IMG 20260612 WA0025

बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, सतीश झा, अजय दुबे, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह एवं नीरज ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी एवं जिले के मंडल प्रभारी उपस्थित रहे|

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat live Tv news श्रीगंगानगर में कांग्रेस समर्थकों ने पुलिसकर्मी से मारपीट शुभांक शर्मा धौलपुर राजस्थान
Ganganagar21 Sep

Vande Bharat live Tv news श्रीगंगानगर में कांग्रेस समर्थकों ने पुलिसकर्मी से मारपीट शुभांक शर्मा धौलपुर राजस्थान

श्रीगंगानगर में कांग्रेस समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट…

पूरी खबर पढ़ें →
• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे
Durg21 Sep

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे

भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा की गरिमा शर्मा बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित, 24 वोट मिले
Chittorgarh21 Sep

भाजपा की गरिमा शर्मा बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित, 24 वोट मिले

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गरिमा शर्मा विजयी घोषित हुईं।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
रियां बड़ी;20 वार्डों के चुनावी गणित के बीच निर्दलीय सुनील कुमार चौहान ने मारी बाजी, भाजपा के जगदीश माली को 7 वोट
Nagaur21 Sep

रियां बड़ी;20 वार्डों के चुनावी गणित के बीच निर्दलीय सुनील कुमार चौहान ने मारी बाजी, भाजपा के जगदीश माली को 7 वोट

रिया बड़ी। रिया बड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!