सिंगरौली: 14 जून से शुरू होगा योग महोत्सव, जिला प्रशासन और आयुष विभाग की अनूठी पहल सिंगरौली।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: 14 जून से शुरू होगा योग महोत्सव, जिला प्रशासन और आयुष विभाग की अनूठी पहल सिंगरौली।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली: । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग सिंगरौली द्वारा “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध भारत” के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस महोत्सव के तहत आगामी 14 जून से प्रथम चरण के कार्यक्रमों की शुरुआत होने जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, यूनानी और सिद्धा जैसी पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि नागरिक तनाव मुक्त, स्वस्थ और मानसिक रूप से शांत जीवन जी सकें।इस वृहद अभियान से आम जनता को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष ऑनलाइन व्यवस्था की है, जिसके तहत नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराने की अपील की गई है। आम जनता घर बैठे ही टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर कॉल करके अपना मुफ्त पंजीयन सुनिश्चित करा सकती है। पंजीकरण पूर्ण होने के बाद नागरिकों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे योग प्रशिक्षण सत्र की लिंक और समय की जानकारी भेजी जाएगी। प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से इस डिजिटल माध्यम के जरिए पंजीयन कराकर सत्र से जुड़ने, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग व प्राणायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। जिले के वरिष्ठ पत्रकार बसंत गुप्ता का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 24 सितंबर। पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को अब छात्रावासों में बेहतर और पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कपुराने कार्यकर्ता भाजपा की संचित शक्ति हैं। जिन कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल स्मार्ट बार में…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आपदा मित्र योजना के द्वितीय सत्र के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि.) जिला आगर-मालवा के सचिव एवं अध्यापक सत्यनारायण मालवीय की पूज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।