भजन संध्या में संस्थापक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया सम्मान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर मालवा। सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि.) जिला आगर-मालवा के सचिव एवं अध्यापक सत्यनारायण मालवीय की पूज्य माताजी स्व. धापूबाई के देवलोकगमन के उपलक्ष्य में उनके निवास स्थान मोहन बड़ोदिया में विशाल भजन संध्या एवं चौका आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चूड़ामनी साहेब ने चौका आरती की। इस दौरान आयोजनकर्ता सत्यनारायण मालवीय एवं परिवार की ओर से सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष गिरधारीलाल मालवीय एवं उपाध्यक्ष कैलाश राज मेवाड़ा का पुष्पहार पहनाकर एवं कबीर साहेब का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।
भजन संध्या में अंतर्राष्ट्रीय कबीर भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया साहेब की भजन मंडली सहित प्रीतम मालवीय, बाबूलाल सोलंकी छापरिया, मुकेश राठौर अमला चौराहा, विष्णुप्रसाद, भगवान सिंह, गोकुल सिंह चौहान सहित अन्य कलाकारों ने कबीर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालु देर रात तक भजनों में भाव-विभोर होकर शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। मीना दिवस एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मोहाना नदी क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय जीव/जानवर दिखाई देने की सूचना सामने आई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।