विचार जन सेवा द्वारा कपड़ा बैंक में तीसरे सप्ताह का कपड़ा वितरण कार्यक्रम संपन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर, 14 जून 2026। सामाजिक संस्था विचार जन सेवा द्वारा संचालित कपड़ा बैंक के अंतर्गत तीसरे सप्ताह का कपड़ा वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच बड़ी संख्या में कपड़ों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बबलू टेंट हाउस के प्रोपराइटर बबलू जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए और संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम एवं संपन्न लोगों को भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों की सहायता सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में विचार जन सेवा के अध्यक्ष दशरथ कुमार, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, नीरज नगरवाला, राहुल ब्याहुत, पप्पू प्रसाद समेत संस्था के अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि कपड़ा बैंक के माध्यम से लगातार जरूरतमंद लोगों तक उपयोगी वस्त्र पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। संस्था ने सभी सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
“नर सेवा ही नारायण सेवा है”
जारीकर्ता :
विचार जन सेवा परिवार श्री बंशीधर नगर, झारखंड
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकुएं में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से कोइंदी गांव में सनसनी कई दिनों से लापता थी 50…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →
रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।