Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांसद श्री शर्मा एवं महापौर श्रीमती सूरी के मुख्य अतिथि में निगम कार्यालय में जन कल्याण शिविर का शुभारंभ

16 Jun 2026, 09:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

IMG 20260615 WA0153कटनी

शासन की चिन्हित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने हेतु आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ सोमवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में खजुराहो लोकसभा सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की भी मौजूदगी रही। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

 

IMG 20260615 WA0223शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी, मेयर इन काउन्सिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, उमेन्द्र अहिरवार पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों सर्व श्री रम्मू साहू, मृदुल मिश्रा, मनीष दुबे, अभिषेक शर्मा, सुरेश सोनी, अभिषेक गुप्ता बाबा भैया सहित उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता श्रीमती प्रियंका झारिया सहित नगर निगम के अधिकारियों एवं काफी संख्या में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विष्णु दत्त शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है तथा इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं से हर गरीब का विकास हो रहा है तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। नागरिकों की समस्याओं के निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु गुड गवर्नेंस के तहत आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान उपस्थित जनों से किया। सांसद श्री शर्मा ने तीन दिवसीय आयोजित होने वाले शिविरों के दौरान विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

हर वर्ग का हो रहा विकास – महापौर श्रीमती सूरी

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अपने उद्बोधन में सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। सरकार द्वारा महिला युवा, किसान सहित हर वर्ग के समुचित विकास करने के प्रयास किये जा रहे है। शासन की मंशा के वंचित पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु किये गए प्रयासों के तहत तीन दिवसीय शिविर का आयोजन निगम कार्यालय में किया गया है।आपने उपस्थित जनों से आस पडोस के जरूरतमंद नागरिकों को भी शिविर की जानकारी प्रदान कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सहयोग प्रदान की अपील की।

विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के लगाए गए स्टॉल

शिविर के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं द्वारा प्रघानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, समग्र आईडी एवं राशन कार्ड, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, भवन अनुज्ञा, भवन नामांतरण, ट्रेड लायसेंस सेवाओं, सहित मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित नवीन स्वरोजगार रोजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए जाकर उनका पंजीयन किया गया। सांसद श्री शर्मा एवं उपस्थित जनों द्वारा शिविर स्थलों में लगाये गए स्टॉल का निरीक्षण कर प्रदाय की जानें वाली विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली जाकर आयोजित शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की।

स्वीकृति आदेश एवं लाभ का वितरण

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं के स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान पीएम स्वनिधि के हितग्राही श्रीमती दुर्गावती, अंकिता नामदेव, श्रुति बर्मन, ममता बर्मन, अमर कुमार, प्रकाश कुमार तिवारी , मिथुल, श्रीमती मुन्नी बाई, दीप्ति बेन, एवं मुकेश निषाद को हितलाभ का वितरण किया गया। वहीं संबल योजना के अंतर्गत श्रीमती ममता विश्वकर्मा, आशा बाई, प्रतिभा विजेन्द्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, सोनाली बर्मन, सोनम बाल्मीक को ई-संबल कार्ड का वितरण किया गया। वहीं श्रीमती राम रती आदिवासी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को भी हितलाभ का वितरण उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा किया गया वहीं आभार प्रदर्शन उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने किया।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास एवं सौगात कार्यक्रम में 173 करोड़ की लागत के 15 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री डा.यादव ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Sagar27 Sep

विकास एवं सौगात कार्यक्रम में 173 करोड़ की लागत के 15 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री डा.यादव ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उज्जैन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
6 दिन में हीमोग्लोबिन 5.6 से 9.9 कैसे हुआ? झांसी और इंदौर की पैथोलॉजी रिपोर्टों में अंतर से उठे सवाल ।
Indore27 Sep

6 दिन में हीमोग्लोबिन 5.6 से 9.9 कैसे हुआ? झांसी और इंदौर की पैथोलॉजी रिपोर्टों में अंतर से उठे सवाल ।

मरीज श्रीमती मनोरमा दुबे, पत्नी श्री दिनेश दुबे, उम्र 41 वर्ष, को 21 सितंबर 2026 को झांसी मेडिकल…

पूरी खबर पढ़ें →
अपने ही पैतृक घर पर चलाई गैती, भावुक नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Sagar27 Sep

अपने ही पैतृक घर पर चलाई गैती, भावुक नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ.…

पूरी खबर पढ़ें →
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय निःशुल्क कान एवं श्रवण जांच शिविर
Sagar27 Sep

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय निःशुल्क कान एवं श्रवण जांच शिविर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के नाक, कान एवं गला…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों का TET, नियुक्ति, ई-अटेंडेंस को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज से
Sagar27 Sep

शिक्षकों का TET, नियुक्ति, ई-अटेंडेंस को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज से

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!